Haryana

गुम हुए प्रमाण पत्रों की डुप्लीकेट कॉपी ऑनलाइन निकालने की सुविधा शुरू

bhiwani-education-board

गुम हुए प्रमाण पत्रों की डुप्लीकेट कॉपी ऑनलाइन निकालने की सुविधा शुरू

हरियाणा उत्सव, भिवानी

हरियाणा बोर्ड से 10वीं, 12वीं, डीएड व एचटेट की परीक्षा उतीर्ण करने वाले छात्रों को माइग्रेशन सर्टिफिकेट, माक्र्स शीट व गुम हुए सर्टिफिकेट के लिए अब हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इसके लिए वे अपने नजदीकी अंत्योदय सरल हरियाणा पोर्टल पर आवेदन करके निर्धारित फीस के पैसे जमा करवा कर इन डाक्यूमेंट्स की ऑनलाइन डुप्लीकेट कॉपी निकलवा सकते हैं।
बोर्ड द्वारा अपनी स्थापना से लेकर 2020 तक का सारा रिकॉर्ड ऑनलाइन कर दिया गया है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि छात्र-छात्राओं की सुविधा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि इसके लिए बोर्ड द्वारा फीस भी निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि डुप्लीकेट मार्कशीट व माइग्रेशन तुरंत लेने के लिए 800 रुपये व डाक से प्राप्त करने के लिए 500 रुपये फीस रखी गई है। दूसरी कॉपी डाक से मंगवाने के लिए फीस 800 रुपये व दूसरी कॉपी तुरंत निकालने के लिए फीस 1100 रखी गयी है। तीसरी कॉपी के लिए डाक से 1000 व तुरंत के लिए 1300 फीस रखी गयी है।

[visitors]

Related posts

गौशालाओं में लगवायेंगे बायोगैस प्लांट, संचालक दें सहमति पत्र: उपायुक्त

Haryana Utsav

ईद उल जुहा पर नमाज अदा कर दिया अमन चैन का संदेश

Haryana Utsav

भीम आर्मी व एएसपी ने दिया इनेलो को समर्थन

Haryana Utsav
error: Content is protected !!