GohanaHaryanaPolitics

कांग्रेस ने बरोदा हलके में विकास कार्यों की अनदेखी की- प्रीतम खोखर

कांग्रेस ने बरोदा हलके में विकास कार्यों की अनदेखी की- प्रीतम खोखर
-बरोदा की जनता का मना, भाजपा के साथ जाने का

हरियाणा उत्सव, गोहाना:

भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रीतम खोखर ने कहा कि दस साल कांग्रेस का राज रहा है। उसके बाद भी बरोदा हलके में विकास कार्य जीरों हैं। बरोदा हलका शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में पिछड़ा हुआ है। भाजपा ने बरोदा हलके में दो-दो राजकीय कॉलेज बनाने का काम किया है। वह गांव बुसाना में अनुसूचित जाति चौपाल में एक बैठक को संबोधित कर हरे थे।
खोखर ने कहा कि हुड्डा ने बरोदा हलका में विकास कार्यों की अनदेखी की। हलके में कोई भी स्वास्थ्य सुविधा और न ही शिक्षा संस्थान बनाया है। गरीब, किसान और मजदूर को स्वास्थ्य सुविधाएं और उच्छी शिक्षा की जरूरत है। जिसकों भाजपा ने बहुत अच्छे से शुरू किया है। बरोदा हलके में भाजपा का विधायक होगा तो आपके विकास कार्य तेजी से होंगे। उन्होंने कहा कि हलके की जनता ने भाजपा के साथ जाने का मना बना लिया है। इस मौके पर उन्होंने पौधारोपण भी किया। इस मौके पर सरपंच नरेश कुमार, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश मलिक, पन्ना प्रमुख पवन कुमार, बिजेंद्र सिंह, बुद्धराम, सत्यवान टेलर, शमशेर सिंह, सतीश फौजी, अतर सिंह अहलावत आदि मौजूद रहे।

Related posts

अजय चौटाला इनसो के स्थापना दिवस पर युवाओं को संबोधित करेंगे

Haryana Utsav

हरियाणा वाल्मीकि महासभा ने मनाया बाबा साहब का जन्मोत्सव

Haryana Utsav

गांव आहुलाना में गाजे-बाजे के साथ निकाली कलश यात्रा

Haryana Utsav
error: Content is protected !!