DelhiGohanaHaryana

व्यक्ति ने कटवाए दोनों कान, वजह जानकर चौंक जाएंगे

5 लाख 22 हजार रुपए खर्च कर,  इस व्यक्ति ने कटवाया दोनों कान, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

हरियाणा उत्सव न्यूज, गोहाना // Source-  https://chopaltv.com/ 

5 लाख 22 हजार काफी बड़ी रकम होती है, लेकिन क्या कोई अपने कान कटवाने के लिए इतने पैसे दांव पर लगा सकता है? नहीं ना, लेकिन शौक बड़ी चीज है। किसी को टैटू कराना पसंद होता है तो किसी को अपने शरीर को आकर्षक बनाने के लिए सर्जरी करवाना। आप ऐसे बहुत सारे लोगों को जानते होंगे जो अपनी अजीबोगरीब हरकतों से सबको चौंकाते रहते है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो इन सभी सीमाओं को पार कर जाते हैं और जर्मनी के 39 वर्षीय सैंड्रो एक ऐसे ही व्यक्ति हैं जिन्होंने अजीब हरकतों की सारी सीमाएं पार कर दी है।

सोशल मीडिया पर मिस्टर खोपड़ी के नाम से मशहूर सैंड्रो ने 6 हजार यूरो यानि की 5 लाख 22 हजार 422 रुपए  खर्च करके अपने दोनों कान कटवा लिए हैं, ताकि वो किसी मानव खोपड़ी की तरह दिख सके। सैंड्रो का कहना है कि उन्हें अपने नए लुक को देखने के बाद और अधिक आत्मविश्वास आया जबकि दूसरे लोग उन्हें बीमार और परेशान कहते हैं।

ऐसा पहली बार नहीं है जब सैंड्रो ने अपने शरीर का मॉडिफिकेशन करवाया हो। पिछले 13 सालों में सैंड्रो ने 17 बार अपना बॉडी मॉडिफिकेशन करवाया है। इस दौरान उन्होंने पेमेंट करने के लिए एक कांटैक्ट लैंस चिप अपने हाथों में सर्जरी करवाके डाली हुई है। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी जीभ को भी दो हिस्सो में बांट दिया है।

उन्होंने अपने सर में हाथों में कलाई के अंदर चिप्स डलवा लिए है। सैंड्रो कहते है कि साल 2007 में उन्होंने एक आदमी को टीवी पर देखा था जिनके सर पर सिंग थे और इसके बाद उन्होंने बॉडी मॉडिफिकेशन करवाने का फैसला लिया

Source-  https://chopaltv.com/ 

Related posts

सर्पदंश से मौत पर मिलेगा 4 लाख रुपये मुआवजा

Haryana Utsav

बड़े युद्ध की तैयारी में चीन! जंगी बेड़ों के साथ किया युद्धाभ्यास, वीडियो जारी कर कही यह बात

Haryana Utsav

नो ड्यूज के बाद ही एसएलसी जारी करेंगे प्राइवेट स्कूल

Haryana Utsav
error: Content is protected !!