GohanaHaryana

उपचुनाव न्यूज- चुनाव की घोषणा होते ही गठबंधन का प्रत्याशी मैदान में होगा

चुनाव की घोषणा होते ही गठबंधन का प्रत्याशी होगा मैदान में-डॉ.अजय चौटाला।
-मैं थारा और थाम मेरे के नारे के साथ हुड्डा ने हलके की जनता को ठका है।
हरियाणा उत्सव, उपचुनाव न्यूज

जननायक जनता पार्टी के (जजपा) संस्थापक डॉ. अजय चौटाला गांव बरोदा में जजपा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. केसी बांगड़ के साथ ग्रामीणों से रूबरू हुए। ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हए कहा कि कोरोना के कारण विकास कार्य बाधित जरूर हुए हैं, दोबारा शुरू कर दिए हैं।

पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि एक बार चुनाव की घोषित होने दो, उसके तुरंत बाद गठबंधन के उम्मीदवार के नाम की घोषणा तरंत कर देंगे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने 3 बार मैं थारा थाम मेरे के नाम से जनता को ठगने का काम किया है। अब उपचुनाव में कांग्रेस को हलका बरोदा की जनता आईना दिखाएगी। इस मौके पर जजपा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. केसी बांगड़, पदम दहिया, राजकुमार रिढाऊ, सुमित राणा, भूपेंद्र मलिक, सुरेंद्र रूखी,कुलदीप मलिक,अमित मोर, अशोक मोर, राजबीर नरवाल, पवन खरखोदा, बबिता दहिया, डॉ.राममेहर राठी, शीलू खासा, अजमेर मलिक, विनोद, मोनू शर्मा, रामप्रसाद शर्मा, अशोक जवाहरा, दीपक मलिक आदि मौजूद रहे।

Related posts

एचटेट परीक्षा 2 व 3 जनवरी को होगी आयोजित, शहर में 31 सेंटर बनाए

Haryana Utsav

जानिए गरीब कन्याओं की शादी में 51,000 रुपये शगुन कैसे मिलता है।

Haryana Utsav

एमबीबीएस की फीस वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन

Haryana Utsav
error: Content is protected !!