Gohana

शिक्षिका विनीता देवी ने अपने जीवन पर आधारित पुस्तिका भेंट की।

Vineeta devi

राजकीय कालेज बडौता प्रेरक व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित

हरियाणा उत्सव/ बीएस बोहत

गोहाना: सोनीपत जिले के गांव बडौता स्थित राजकीय कालेज बडौता में कालेज की महिला प्रकोष्ठ द्वारा प्रेरक व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में भिवानी जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका विनीता देवी मुख्य वक्ता के रूप में पहुंची। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी प्राचार्य संदीप कुमार ने की।

विनीता देवी ने अपने जीवन की सच्ची घटनाओं और अपने जीवन के संघर्ष को कहानियों के माध्यम से पुस्तक में दर्शाया है। उन्होंने पुस्तक को कालेज कार्यकारी प्राचार्य संदीप कुमार को भेंट किया। उन्होंने छात्रों को प्रेरणा देते हुए कहा कि जीवन में विपरीत परिस्थितियों के सामने कभी भी नहीं हारना चाहिए। अपने मस्तिष्क को शांत रखकर बुरे वक्त का सामना करना चाहिए। बुरे वक्त के बीत जाने के बाद आप में एक नए विचारों का संचार होगा। यह विचार ही आपको जीवन में सफलता की तरफ लेकर जाएगा। उन्होंने छात्रों को कर्मठ व संघर्षशील बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का आयोजन प्रकोष्ठ की प्रभारी मीना देवी ने किया और संचालन सरिता मलिक ने किया। इस मौके पर ज्योति, शान देवी, कविता, साहिल आदि मौजूद रहे।

Related posts

रबी की फसलों के बारे में जाने

Haryana Utsav

आहुलाना चीनी मिल ने किसानों का 77. 84  करोड़ रुपए का किया भुगतान

Haryana Utsav

अरुण निनानिया ने गोहाना विधानसभा से चुनावी डंका बजाया

Haryana Utsav
error: Content is protected !!