Gohana

Barota College: Gohana सांस्कृतिक उत्सव तरंगिनी में छात्रों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

Barota College

राजकीय कालेज बडौता में सांस्कृतिक उत्सव तरंगिनी आयोजित

हरियाणा उत्सव/ बीएस बोहत

गोहाना: गांव बडौता स्थित राजकीय कलोज बडौता में सांस्कृतिक उत्सव तरंगिनी का आयोजन किया। समारोह में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कालेज प्राचार्य संदीप कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। सांस्कृतिक कमेटी की प्रभारी सरिता मलिक का संयोजन रहा। मंच संचालन कला स्नातक के तृतीय वर्ष के छात्र दीपक ने किया।

फोटो- सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए प्राचार्य संदीप कुमार व अन्य।
फोटो- सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए प्राचार्य संदीप कुमार व अन्य।

समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने लोकगीत, लोकनृत्य, एकल शास्त्रीय नृत्य, रागनियां, कविता आदि की प्रस्तुति दी। समारोह में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का भविष्य के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए चयन किया गया है। छात्र दीपेश व मनीष राठौर ने धमाकेदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। उनकी प्रस्तुति पर सभी छात्र व स्टाफ झुमने लगे।
अंग्रेजी कविता पाठ में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा अन्नू प्रथम रही। हिंदू कविता में अन्नू प्रथम, बृजेश द्वितीय और अशोक तृतीय स्थान पर रहे। हरियाणवी कविता पाठ में अंकित प्रथम, संजू द्वितीय स्थान पर रहे।

भाषण प्रतियोगिता में अंकित प्रथम और सचिन द्वितीय स्थान, गायन में दीपक प्रथम, समीत द्वितीय व अरविंद तृतीय स्थान पर रहे। शास्त्रीय नृत्य में कल्पना प्रथम स्थान पर रही। नृत्य में मनीष प्रथम,  दिपेश द्वितीय, करण व आशा तृतीय स्थान पर रहे। कालेज प्राचार्य ने सभी छात्रों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

Related posts

कथूरा खंड अंत्योदय मेला: पात्र लोगों के लिए सवा करोड रुपये की मंजूरी

Haryana Utsav

भगवान वाल्मीकि का प्रकट उत्सव 13 अक्तूबर को गोहाना में राज्य स्तर पर मनायेंगे

Haryana Utsav

अभिनेता अक्षय कुमार ने एक गाने में इस झूले का इस्तेमाल किया

Haryana Utsav
error: Content is protected !!