Gohana

सेना के सम्मान में भाजपा ने गोहाना में निकाली तिरंगा यात्रा

–भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व सहकारिता मंत्री ने किया नेतृत्व।

हरियाणा उत्सव, गोहाना
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिन्दूर के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया है। सेना के सम्मान में भाजपा द्वारा गोहाना में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा राजकीय कन्या कॉलेज से शुरू होकर शहर में विभिन्न चौंकों से गुजरी। सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की यात्रा का नेतृत्व किया।
शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश बदल रहा है। आज हमारी सेना का जोश, जज्बा उच्च स्तर पर पहुंच चुका है। जिस प्रकार भारतीय सेना ने पाक समर्थित आतंकी ठिकानों को तबाह किया है। उससे पाकिस्तान सहमा हुआ है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि सेना ने अपने पराक्राम से पाकिस्तान की नींद हराम कर रखी है। पहलगाम में निर्दोष लोगों की हत्या का बदला लिया। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि पाकिस्तान गोली चलाएगा तो भारत उसका जवाब गोले से देगा। उन्होंने कहा कि भारत अब पाकिस्तान से केवल आतंकवाद और पीओके पर ही बात करेगा। इस मौके पर तिरंगा यात्रा संयोजक प्रदीप सांगवान, नगर परिषद चेयरपर्सन रजनी विरमानी, भाजपा गोहाना जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र मलिक, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ धर्मबीर नांदल, तीर्थ राणा, जसबीर दोदवा, बलराम कौशिक, रीना शर्मा, भूपेंद्र मुदगिल, प्रवीण खुराना आदि मौजूद रहे।

Related posts

कथूरा खंड अंत्योदय मेला: पात्र लोगों के लिए सवा करोड रुपये की मंजूरी

Haryana Utsav

सरकार बार-बार फैसले बदल कर व्यापारियों को बर्बाद करने पर तुली-गोयल

Haryana Utsav

न्यायालय ने 56 किलो सोने को सरकार काे सौंपने का दिया आदेश

Haryana Utsav
error: Content is protected !!