Gohana

गांव राणा खेडी में जल संरक्षण के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया

गांव राणा खेडी में जल संरक्षण के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया

हरियाणा उत्सव, गोहाना

जन स्वास्थ्स विभाग द्वरा जल संरक्षण के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान गांव राणा खेडी में शुरू किया। अभियान की अध्यक्षता खंड़ मुंडलाना के ब्लोक रिसोर्स को-आडिनेटर राम रत्न ने की।

राम रत्न ने कहा कि जल ही जीवन है। जल बिना जीवन की कल्पना करना असंभव है। जल है तो कल है, आज हम बूंद-बूंद की बचत करेंगे तो आने वाली पीढ़ी के लिए जल बचा सकेंगे। पानी सप्लाई के समय पानी की आपूर्ति होने पर नल टूटी को बंद कर देना चाहिए। जिनके घरों में नलों पर टूटी नहीं है उन्होंने टूटी लगानी चाहिए।

पानी का ज्यादा दोहन होने से भू-जल स्तर तेजी से कम हो रहा है। बारिश के समय भी भू-जल स्तर अपेक्षाकृत ऊपर नहीं आ रहा है। यह भविष्य में पेयजल संकट की तरफ इशारा है। इसलिए जल संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक करना होगा। प्रकृति को बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाने चाहिए। ज्यादा पेड़ होंगे तो समय पर अच्छी बारिश होगी। इस मौके पर पूर्व सरपंच करतार सिंह, रामभगत, सुरत सिंह आदि मौजूद रहे।

Related posts

अवैध रूप से किया था 510 क्विंटल धान का स्टाक, मार्केट कमेटी व सीएम फ्लाइंग ने की छापेमारी

Haryana Utsav

गोहाना में राष्ट्रीय डोजबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

Haryana Utsav

देश के लिए ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतना मेरा लक्ष्य: सोनम मलिक

Haryana Utsav
error: Content is protected !!