GohanaHaryana

पावर हाउस में ट्रांसफार्मर खराब, 5 दिन रोटेशन से मिलेगी बिजली सप्लाई

Power House

पावर हाउस में ट्रांसफार्मर खराब, 5 दिन रोटेशन में मिलेगी बिजली सप्लाई

हरियाणा उत्सव, बीएस बोहत

गोहाना में शुक्रवार को तेज तुफान के दौरान महम रोड स्थित पावर हाउस में एक ट्रांसफार्मर खराब हो गया है। ट्रांसफार्मर खराब होने से क्षेत्र में बिजली बाधित हुई।
हरियाणा विधुत प्रसारण निगम (एचवीपीएन) द्वारा गोहाना में महम रोड पर 33केवी का बिजली पावर हाउस बना रखा है। यहां पर दो बडे ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं। जिसमें से 16 एमवीए का एक ट्रांसफार्मर खराब हो चुका है। अधिकारियों के अनुसार 20 अप्रैल मंगलवार तक दूसरा ट्रांसफार्मर रखने की उम्मीद है। भारी बिजली उपकरणों का उपयोग कम से कम करें। बताया जा रहा है कि इस ट्रांसफार्मर की वैधता (लाइफ) पूरी हो चुकी थी। जिसके चलते ट्रांसफार्मर में फाल्ट आया है। जांच के बाद ही फाल्ट का पता चलेगा।

-एसडीओ सचीन दहिया ने कहा कि पावर हाउस में एक ट्रांसफार्मर खराब हो चुका है। एक ट्रांसफार्मर से ही शहर में बिजली सप्लाई देनी पडेगी। शहर में 8 फीडर हैं। सभी फीडरों पर रोटेशन वाइज बिजली सप्लाई छोडी जाएगी।
उन्होंने बिजली उपभोक्तओं से एसी, बडी मोटर व अन्य भारी उपकरणों का प्रयोग जरूरत पडने पर ही चलाने की अपील की।

– एचवीपीएन के जेई पवन कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर में क्या फाल्ट आया है। इसकी जांच की जा रही है। मंगलवार 20 अप्रैल तक दूसरा ट्रंासफार्मर रख दिया जाएगा।

Related posts

Sports: एशियाड खेलों में पदक विजेता अनीश व अभिषेक को सर आंखों पर बैठाया

Haryana Utsav

आहुलाना के मिलिट्री क्रॉस विजेता सूबेदार छोटूराम आर्य को किया नमन

Haryana Utsav

सरिता मलिक का हरियाणा सिविल सेवा बैडमिंटन टीम में चयन

Haryana Utsav
error: Content is protected !!