Gohana

शिक्षा ही समाज के विकास के द्वार खोल सकती है: सोमपाल

फोटो- कार्यकारी अध्यक्ष सोमपाल पांचाल को सम्मानित करते हुए समाज के लोग।

-विश्वकर्मा समाज ने कार्यकारी अध्यक्ष सोमपाल पांचाल को सम्मानित किया।

हरियाणा उत्सव/ बीएस बोहत

विश्वकर्मा समाज की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह की अध्यक्षता महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य आजाद सिंह डांगी ने की। संचालन जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के गोहाना इकाई के अध्यक्ष राजबीर जांगड़ा ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सोमपाल पांचाल पहुंचे।

सोमपाल पांचाल ने कहा कि शिक्षा से ही समाज का विकास हो सकता है। शिक्षा ही आपके विकास के द्वार खोल सकती है। शिक्षित व्यक्ति ही समाज को विकास के पथ पर ले जा सकता है। अपने समाज के शिक्षित व्यक्ति का नेतृत्व स्वीकार कर लेना चाहिए। उन्होंने समाज को जागरूक करने के लिए अलग से कमेटी बनाने को कहा। यह कमेटी गांव-गांव पहुंचकर समाज के लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेगी।

इस मौके पर नरेंद्र धीमान, अशोक पांचाल, राजेंद्र डांगी,  सूरजभान जांगड़ा, रामपाल जांगड़ा, समय राम धीमान, नरेश धीमान,रामनिवास पांचाल, बलवान सिंह पांचाल, देवी सिंह, दीपचंद पांचाल, जयभगवान पांचाल, जगदीश पटवा, मुक्तयार डांगी, रामपाल पांचाल, राजबीर सिंह जांगड़ा  भगवान विश्वकर्मा लेबर एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद पांचाल, कर्मबीर पांचाल, सुरेश पांचाल, मिस्त्री लैंपू, डा. बिजेंद्र, उमेद सिंह, सुरेश जांगड़ा आदि मौजूद रहे

Related posts

72 घंटे में फसलों का भुगतान की घोषणा झूठी-बजरंग गर्ग

Haryana Utsav

गांव बिचपड़ी तथा ज्वाहरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा 

Haryana Utsav

किसानों के लिए अच्छी खबर:9 सर्कलों के 16,635 किसानों को मिलेंगे ट्यूबवेल के कनेक्शन, विभागीय अधिकारी का दावा- पैसे जमा होने के एक माह में मिलेगा कनेक्शन

Haryana Utsav
error: Content is protected !!