GohanaHaryana

जय बालाजी स्पोर्ट अकादमी के बोक्सरों ने 14 स्वर्ण पदक सहित 29 पदक जीते

जय बालाजी स्पोर्ट अकादमी के बोक्सरों ने 14 स्वर्ण पदक सहित 29 पदक जीते

-अकादमी के बोक्सर हर्ष ने जीता बेस्ट बोक्सर का किताब

हरियाणा उत्सव, बीएस बोहत

जींद रोड स्थित जय बाला जी स्पोर्ट अकादमी के बाक्सरों ने 14 स्वर्ण पदकों सहित 29 पदक जीजे हैं। अकादमी के बाक्सर हर्ष को बेस्ट बोक्सर का किताब दिया गया। सभी खिलाडियों को अकादमी पहुंचने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम अध्यक्षता अकादमी के मुख्य कोच नवीन हुड्डा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में अकादमी संचालक जितेंद्र हुड्डा पहुंचे।

नवीन हुड्डा ने बताया कि रोहतक में 8 से 11 अप्रैल को आल इंडिया बाक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन हुआ था। इस प्रतियोगिता में अकादमी के 14 बाक्सरों ने स्वर्ण पदक, सात कांस्य और 8 ब्रोंज पदक अपने नाम किए हैं। अकादमी के बाक्सर हर्ष को बेस्ट बाक्सर के रूप में साइकिल से नवाजा गया है। इसके अलावा सभी बाक्सरों को 51 सौ रुपये की नगद राशि देकर सम्मानित किया। अकादमी संचालक जितेंद्र हुड्डा ने सभी खिलाडियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related posts

भगवान वाल्मीकि का प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया।

Haryana Utsav

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला 8 फरवरी को करेंगे बरोदा हलके का दौरा

Haryana Utsav

आहुलाना चीनी मिल में हवन कर बायलर में अग्रि प्रज्जवलीत की।

Haryana Utsav
error: Content is protected !!