Gohana

आहुलाना चीनी मिल में हवन कर बायलर में अग्रि प्रज्जवलीत की।

फोटो- आहुलाना चीनी मिल में हवन में आहुति डालते एमडी के साथ अन्य अधिकारी।

बेहतर सेवाएं देने वाले दो कर्मचारियों को किया सम्मानित

हरियाणा उत्सव/ बीएस बोहत

गांव आहुलाना में स्थित चौ. देवी लाल सहकारी चीनी मिल में सोमवार को हवन यज्ञ कर बायलर में अग्नि शुरू की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मिल के चीफ इंजीनियर महेश कौशिक ने की। मुख्य अथिति के रूप में एमडी एवं गोहाना एसडीएम आशीष वशिष्ठ ने बायलर में अग्नि शुरू की।

उन्होंने कहा कि चीनी मिल को सुचारू ढ़ंंग से चलाने के लिए सभी मशीनों की बारिकी से जांच की जा रही है। इसकी शुरूआत हवन यज्ञ के साथ की गई। बायलर को गर्म करने के लिए अग्रि शुरू की गई है। चीनी मिल बायलर गर्म होने में कई दिन का समय लेता है। इसलिए बायलर को मिल चलने से करीब सप्ताह पहले चालू किया जाता है। 2021 -22 पेराई सत्र 11 नवंबर को शुरू किया जाएगा। पेराई सत्र को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। पिछले पेराई सत्र में मिल निर्बाध चलाने का श्रेय कर्मचारियों को जाता है। पंडित श्याम सुंदर ने हवन यज्ञ में मंत्रोचारण किया।

फैक्ट्री में बेहतर कार्य करने वाले फीड पंप अटेंडडन सुभाष और वाटरमैन जसबीर को नगद इनाम देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मिल के मुख्य लेखा अधिकारी जितेंद्र शर्मा, गन्ना प्रबंधक मंजीत दहिया, चीनी सेल प्रबंधक धनीराम शर्मा, चीफ केमिस्ट सुरेंद्र खेवाल, डिप्टी चीफ इंजीनियर अनिल चौहान, एमएस पोखरिया, एसडीओ आरके सिंह, निदेशक हरिचंद, हरपाल पुनिया, सतपाल कुंडू, संदीप नरवाल, रामकरण सांगवान, अनिल वर्मा, देवेंद्र दहिया आदि मौजूद रहे।

Related posts

Gohana: गोहाना में सीएम का विरोध नहीं करेंगे किसान

Haryana Utsav

सोनीपत लोकसभा में भाजपा प्रत्याशी के साथ भीतरीघात की आशंका को लेकर चलाई थी खबर

Haryana Utsav

गोहाना बार एसोसिएशन का 17 दिसंबर को होगा चुनाव, नामांकन प्रक्रिया शुरू

Haryana Utsav
error: Content is protected !!