Gohana

आशीष वशिष्ठ ने संभाला गोहाना SDM का कार्यभार

कार्यभार ग्रहण करते ही कर्मचारियों को दिए निर्देश

हरियाणा उत्सव, गोहाना

आशीष वशिष्ठ ने सोमवार को गोहाना एसडीएम का कार्यभार संभाल लिया। आशीष वशिष्ठ गोहाना की जनता में सबसे लोकप्रिय एसडीएम की सूची में शामिल हैं। कार्यभार संभालते ही सामाजिक, धार्मिक संस्थाएं, अधिवक्ता व समाजसेवी लोग उत्साह पूर्वक उन्हें बधाई देने पहुंचे। दिनभर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

एसडीएम आशीष वशिष्ठ ने कार्यभार संभालते ही एसडीएम कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक ली। उन्होंने कार्यालय में होने वाले कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि वाहन पंजीकरण, ड्राईविंग लाइसेंस व सरल केंद्र में होने वाले कार्यों को तय समय में पूरा करने को कहा। कर्मचारी अपनी ड्यूटी को जिम्मेदारी समज कर करें। कार्यालय में काम करवाने आए लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

SDM Ashish Vashishth
SDM Ashish Vashishth

-आशीष वशिष्ठ छह माह पूर्व भी गोहाना में दे चुके सेवांए
हाल में आशीष वशिष्ठ के पास आहुलाना स्थित चौ. देवीलाल सहकारी चीनी मिल का चार्ज है। अब इनके पास गोहाना एसडीएम और चौ. देवीलाल सहकारी चीनी मिल का भी कार्यभार है। इससे पहले आशीष वशिष्ठ 8 मई 2018 से एक मार्च 2021 तक गोहाना में बतौर एसडीएम अपनी सेवाएं दे चुके हैं। सरकार ने फिर से गोहाना में बतौर एसडीएम नियुक्त किया है।

Related posts

110 साल की दादी भरपाई देवी के हाथों कराया सेंटर का उद्धघाटन

Haryana Utsav

उम्र वेरीफिकेशन के बाद दोबारा शुरू होगी वृद्धापेंशन

Haryana Utsav

शिक्षण संस्थानों में बनाया रक्षा बंधन का पर्व

Haryana Utsav
error: Content is protected !!