Gohana

दुबई से पदक जीत कर लाई आरजू मान को खुली जीप में बैठाकर निकाला स्वागत जुलूस

Arzoo Maan

-सैकड़ों मोटरसाइकिल के काफिले के साथ निकाला स्वागत जुलूस

हरियाणा उत्सव, गोहाना

दुबई में आयोजित बाक्सिंग प्रतियोगिता में गांव महमूदपुर निवासी जयकरण मान की बेटी आरजू मान ने कांस्य पदक जीता है। आरजू मान जींद रोड स्थित जय बालाजी स्पोर्ट्स अकादमी में अभ्यास करती हैं। रविवार को उन्हें खुली जीप में बैठाकर शहर में स्वागत जुलूस निकाला। जुलूस का नेतृत्व अकादमी के मुख्य कोच नवीन हुड्डा ने किया।

अकादमी में आरजू मान का स्वागत करते हुए परिजन
नवीन हुड्डा ने बताया कि दुबई में 17 से 31 अगस्त तक जूनियर एशिएन बाक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। जिसमें अकादमी की बाक्सर आरजू मान ने 54 किलो भार वर्ग में उज्बेकिस्तान की बाक्सर को 3-2 से हराकर कांस्य पदक जीता है। आरजू ने अपना व देश का नाम रोशन किया है। उनके सम्मान में शहर में स्वागत जुलूस निकाला। जुलूस शहर के विभिन्न चौकों से होते हुए जींद रोड स्थित जय बालाजी स्पोर्ट्स अकादमी पर पहुंचा।

आरजू के साथ-साथ भारतीय यूथ वोमेन बाक्सिंग चीफ कोच भास्कर भठ,  भारतीय यूथ मेन बाक्सिंग के चीफ कोच अभिषेक मालवीय और आर्मी बाक्सिंग कोच नवीन नेहरा को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन अकादमी संचालक जितेंद्र हुड्डा ने किया। इस मौके पर आरजू के पिता राजकरण मान, माता सीना मान, बलराम उदेशीपुर, सोमबीर फोगाट, दिलावर सिंह, विकास कुमार, प्रदीप मान, जमेंद्र मान, महेंद्र मान, संदीप छिक्कारा आदि मौजूद रहे।

Related posts

स्कूल के समय ही अपने कैरियर का चुनाव करे विधार्थी

Haryana Utsav

गोहाना की ईदगाह कालोनी में ईद की नमाज के माध्यम से भाईचारे का दिया संदेश

Haryana Utsav

पंचायत समिति गोहाना के वाडरें का आरक्षण नौ को

Haryana Utsav
error: Content is protected !!