GohanaHaryana

श्रद्धालुओं ने माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में मत्था टेक मांगी मन्नतें

श्रद्धालुओं ने माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में मत्था टेक मांगी मन्नतें

हरियाणा उत्सव, गोहाना/ बीएस बोहत

बरोदा रोड स्थित माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में नवरात्रों के अष्ठमी नवरात्रे के दिन मेले का आयोजन किया। मंदिर प्रबंधक कमेटी ने माता के दर्शनों के लिए आए श्रद्धालुओं के लिए मास्क व सैनिटाइजर मशीन का प्रबंध कर रखा था।

Devi Nagar Gohana

मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रबंधक राजमोहन वर्मा ने बताया कि मंदिर में दिन भर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। श्रद्धालुओं ने पहले माता भीमेश्वरी और उसके बाद माता काली के मंदिर में पहुंचकर पूजा की। काफी श्रद्धालु अपने घर से नंगे पैर मंदिर तक पहुंचे तो कुछ रेंग-रेंग कर पहुंचे। मंदिर में श्रद्धा रखने वाले श्रद्धालुओं ने सुबह उठकर अपने घरों में प्रसाद स्वरूप हलवा, पूरी, खीर सब्जी तैयार की। मंदिर में अखंड ज्योति प्रज्वलित रहती है।

उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते माता के दर्शनों के लिए परिवर से एक सदस्य आने के लिए अपील की गई है। ताकि सकं्रमण को फैलने से रोका जा सके। उसके बाद भी श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने मेले में जमकर खरीददारी की। श्रद्धालुओं के मुंह पर मास्क लेगे हुए देखने को मिले। लेकिन कुछ श्रद्धालु बिना मास्क के ही मत्था टेकने पहुंचे।

-माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में आस्था कोरोना पर भारी
मंदिर में मत्था टेकने आए कुछ श्रद्धालु अपने छोटे बच्चों के साथ बिना मास्क के ही मत्था टेकने पहुंचे। जब उनसे बात की तो उन्होंने कहा कि सब माता के भरोसे है। नवजात बच्चों का मत्था टिकाने के लिए माता के दरबार में लाना जरूरी था।

Related posts

निर्माण सामग्री खरीदने के लिए खंड स्तर लगाए जा सकेंगे टेंड

Haryana Utsav

अवैध रूप से किया था 510 क्विंटल धान का स्टाक, मार्केट कमेटी व सीएम फ्लाइंग ने की छापेमारी

Haryana Utsav

ज्ञान गंगा डिफेंस अकादमी के तीन छात्रों का गुरुकुल कुरुक्षेत्र में चयन

Haryana Utsav
error: Content is protected !!