GohanaHaryanaSonipat

निर्माण सामग्री खरीदने के लिए खंड स्तर लगाए जा सकेंगे टेंड

निर्माण सामग्री खरीदने के लिए खंड स्तर लगाए जा सकेंगे टेंडर
-पंचायतों के विकासकार्यों में आएगी तेजी

हरियाणा उत्सव, सोनीपत/ रवि नारंग
पंचायतों में होने वाले विकासकार्यों के लिए निर्माण सामग्री खरीदने के लिए खंड स्तर पर ही ऑनलाइन टेंडर लगाए जा सकेंगे। इसके लिए प्रत्येक खंड में अधिकारियों की कमेटी गठित की गई है। पहले यह काम जिला स्तर पर होता था। खंड स्तर पर काम होने से पंचायतों के विकासकार्यों में तेजी आएगी।
पंचायतों में होने वाले विकासकार्यों के लिए निर्माण सामग्री खरीदने के लिए पहले जिला स्तर पर ऑनलाइन टेंडर लगाए जाते थे। ऑनलाइन की टेंडर प्रक्रिया में अधिक समय लगता था। सरकार ने अब खंड स्तर पर निर्माण सामग्री खरीदने के लिए टेंडर लगाने का नियम बना दिया है। टेंडर ऑनलाइन लगाए जाएंगे। इसके लिए प्रत्येक खंड स्तर पर अधिकारियों की एक कमेटी गठित की गई है। कमेटी में बीडीपीओ, एसडीओ लेखा अधिकारी और अनुभवी कनिष्ठ अभियंता होंगे। इससे अधिकारी अपने-अपने खंडों के कामों के हिसाब से टेंडर लगा सकेंगे। टेंडर प्रक्रिया पूरी करके उसे मंजूरी के लिए जिला कार्यालय में भेजा जाएगा। जिला अधिकारियों की कमेटी अपनी कार्रवाई पूरी करके फाइल को डिवीजन पर कमिश्नर के पास भेजेगी। वहां पर एजेंसी फाइल हो पाएगी।

निर्माण सामग्री खरीदने के लिए खंड स्तर पर कमेटी गठित कर दी गई है। कमेटी ऑनलाइन आवेदन मांगेगी। कमेटी टेंडर प्रक्रिया पूरी करके फाइल को जिला के अधिकारियों के पास भेजेगी।
-मनोज कौशल, बीडीपीओ, खंड गोहाना

Related posts

शुद्ध पेयजल की आपूर्ति तुरंत प्रभाव से सुनिश्चित की जाए:  राजीव जैन

Haryana Utsav

नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा और रामचंद्र जांगड़ा ने शपथ ली

Haryana Utsav

बाॅक्सिंग प्रतियोगिता में हर्ष ने दीपांश को हराया

Haryana Utsav
error: Content is protected !!