ChandigarhHaryana

नासा की बड़ी कामयाबी, मंगल पर हेलिकॉप्टर उड़ाने में सफल

नासा की बड़ी कामयाबी, मंगल पर हेलिकॉप्टर उड़ाने में सफल

हरियाणा उत्सव, डेस्क

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह पर एक छोटे हेलिकॉप्टर को उड़ाने में सफलता हासिल की है.

इनजेनिटी नाम का यह ड्रोन हवा में एक मिनट से भी कम समय के लिए रहा, पर नासा इसे बड़ी कामयाबी मान रहा है.

वह इसलिए कि यह किसी दूसरी दुनिया के एयरक्राफ़्ट द्वारा संचालित और नियंत्रित पहली उड़ान थी.
इसकी पुष्टि मंगल ग्रह के एक उपग्रह के ज़रिए हुई, जिसने हेलिकॉप्टर के डेटा को पृथ्वी पर भेजा.
नासा ने वादा किया है कि आने वाले वक़्त में और साहसी उड़ानें देखने को मिलेंगी.
नासा के अनुसार, टेक्नॉलॉजी की सीमाओं का इंजीनियरों द्वारा जाँच लेने के बाद इनजेनिटी को और ऊंची और लंबी उड़ान भरने का निर्देश दिया जाएगा.
अमेरिका के पासाडेना में नासा के जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी में इनजेनिटी के प्रोजेक्ट मैनेजर मिमि आंग ने बताया कि “अब हम कह सकते हैं कि इंसान ने किसी दूसरे ग्रह पर एक रोटरक्राफ्ट उड़ाया है.”

Source- https://www.bbc.com

Related posts

दस माह का नही मिला वेतन, एक्सईएन कार्यालय के लगा रहे चक्कर

Haryana Utsav

मौसम विभाग की चेतावनी, हरियाणा सहित इन राज्यों में चलेगी शीतलहर

Haryana Utsav

भाजपा व कांग्रेस ने बरोदा उपचुनाव में क्या तैयारी की?

Haryana Utsav
error: Content is protected !!