GohanaHaryana

दून स्कूल के शिक्षकों ने ली पटाखा रहित दिवाली मनाने की शपथ

फोटो-दून पब्लिक स्कूल के शिक्षक पटाखा रहित दिवाली मनाने का संकल्प करते हुए।

दून स्कूल के शिक्षकों ने ली पटाखा रहित दिवाली मनाने की शपथ

हरियाणा उत्सव, गोहाना:
पानीपत रोड स्थित दून पब्लिक स्कूल में शपथ ग्रहण समाराहे का आयोजन किया गया। समारोह का संयोजन स्कूल प्रबंधक कमेटी के उप प्रधान विक्रांत कुमार का रहा। अध्यक्षता प्राचार्य ज्योति छाबड़ा ने की। स्कूल के एमडी राजेश कुमार मुख्य अथिति के रूप में पहुंचे।

उन्होंनेे शिक्षक और शिक्षिकाओं को दिवाली पर पटाखे नही जलाने की पशथ दिलाई। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को योगदान देना चाहिए। इस बार दिवाली मनाने में भी आतिशबाजी समेत ऐसा कोई रिस्क नहीं लेना चाहिए जिससे कोरोना का सक्रमण बढे। उप प्रबंधक विक्रांत कुमार ने कहा कि शिक्षक वर्ग समाज का जागृत वर्ग है। इसलिए हमें अपनी जिम्मेदारियों निर्वाह जरूर करना चाहिए। हमें पटाखा रहित दिवाली मनानी चाहिए। ताकि पर्यावरण को संरक्षित किया जा सके।

Related posts

अंतरराष्ट्रीय साहित्य एवं कला महोत्सव में कालेज के छात्रों ने पूछे सवाल

Haryana Utsav

विमुक्त समुदाय उत्थान के लिए संकल्पबद्ध रही है मनोहर सरकार

Haryana Utsav

भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक संगठन: डॉ. अरविंद शर्मा

Haryana Utsav
error: Content is protected !!