GohanaSonipat

Sports: एथलीट मीट में रितेश मलिक बने सर्वश्रेष्ठ एथलीट

फोटो- विजेता एथलेटिक्स को सम्मानित करते हुए राजकीय बडौता कालेज के प्राध्यापक।

– राजकीय कालेज बडौता में एथलीट मीट आयोजित

हरियाणा उत्सव/ प्रीति सिंघल

गोहाना: सोनीपत रोड स्थित राजकीय कालेज बडौता में चौथी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन खेलकूद कमेटी के प्रभारी विकास मलिक व अनिल बडगूजर ने किया। अध्यक्षता कालेज प्राचार्य गीता ने की। मुरथल स्थित ताऊ देवीलाल राजकीय कालेज की प्राचार्य डा. संगीता सपड़ा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची।

संगीता सपड़ा ने कहा कि सभी छात्रों को खेलों में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। खेलों से आपका शरीर स्वस्थ होता है और स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता से बच्चों की प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है। अधिकतर बच्चे खेलों में अपने भविष्य को उज्जवल बनाते हैं।

मंच संचालन सरिता मलिक ने किया। उन्होंने बताया प्रतियोगिता के दौरान एक सौ मीटर, चार सौ मीटर, 800 मीटर, 1600 मीटर की दौड़, शार्टपुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, ऊंची कूद, लंबी कूद पर प्रतियोगिता केंद्रित रही। प्रतियोगिता में रितेश मलिक को सर्वश्रेष्ठ एथलीट के किताब से पुरस्कृत किया। इस मौके पर ज्योति रानी, कविता राठी, शान देवी, निकिता, महक, मीना, राजेश, संतोष कुमार, अर्जुन, साहिल सभरवाल, विजेंद्र, शैलेश कलकल, जेपी शर्मा, विनोद कुमार, अनुराधा आदि मौजूद रहे।

Related posts

पानी की निकासी को कम पड़े पंपसेट, मुख्यालय से 50 और मांगे

Haryana Utsav

घर से बाहर निकलते ही मास्क पहनना जरूरी-डीसी

Haryana Utsav

बरोदा उपचुनाव: 14 टेबल पर 20 राउंड में होगी मतगणा

Haryana Utsav
error: Content is protected !!