Gohana

समाजसेवी बलजीत दांगी ने बुजुर्गों को बांटे गर्म कम्बल

फोटो- ठंड से बचने के लिए बुजुर्गों को गर्म कंबल वितरित करते हुए समाजसेवी बलजीत सिंह दांगी(बाएं से पहले)।

समाजसेवी बलजीत दांगी ने बुजुर्गों को बांटे गर्म कम्बल

हरियाणा उत्सव/ बीएस बोहत

गोहाना: बुजुर्गों व जरूरतमंदों को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए प्रसिद्ध समाजसेवी बलजीत सिंह दांगी कंबल बांट रहे हैं। ताकि गरीब व असहाय लोगों को कड़ाके की ठंड से बचाया जा सके। बलजीत दांगी के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर करीब 500 कंबल बांटे। वह प्रतिवर्ष गरीबों में कंबल बांटते हैं।

बलजीत दांगी ने कहा कि नव वर्ष के मौके पर हमारी टीम विभिन्न कालोनियों में पहुंची। जिसमें रामनगर, महमदपुर रोड, आदर्श नगर, ढेहा बस्ती में घर-घर पहुंचकर कंबल वितरित किए हैं। ताकि गरीब लोगों और बुजुर्गों को ठंड के दिनों में परेशानियों का सामना न करना पडे। कड़ाके की ठंड में बुजुर्गों के बीच अपने हाथों से कम्बल वितरण करके गरीबों की चेहरे पर मुस्कान लाकर व गरीबों की आशीर्वाद पाकर काफी शुकुन महसूस करता हूं। साधन सम्पन्न लोगों को गरीबों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। अपनी नेक कमाई से सर्दी में गरीबों को गर्म कपड़े वितरित करने चाहिए। गरीब लोगों का गुजारा साधन सम्पन्न लोगों के सहारे ही होता है। उनकी मदद करना हमारा पहला फर्ज होना चाहिए।

Related posts

IAS Vivek Arya

Haryana Utsav

रबी की फसलों के बारे में जाने

Haryana Utsav

नए संसद भवन में महापुरुषों की फोटो लगे तो सबसे पहले महाराजा सूरजमल की लगे फोटो

Haryana Utsav
error: Content is protected !!