Gohana

भारत की प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले को याद किया

फोटो- भारत की पहली शिक्षिका सावित्रीबाई फुले व ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए संगठन के सदस्य।

-माता सावित्रीबाई फुले का 191 वां जन्म दिवस मनाया।

हरियाणा उत्सव/ बीएस बोहत

गोहाना: समतामूलक महिला संगठन और जन चेतना मंच हरियाणा द्वारा भारत की पहली शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले का 191वां जन्मदिन मनाया। पानीपत रोड स्थित माता सावित्रीबाई फुले चौक पर एकत्रित हुए। समारोह की अध्यक्षता मंच के संयोजक डा. सीडी शर्मा की। उन्होंने दोनों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। डा. सुनीता त्यागी मुख्य रूप से पहुंची।

डा. सुनीता   त्यागी ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले भारत की प्रथम महिला शिक्षक हैं। उन्होंने ही भारत में महिलाओं के लिए शिक्षा के द्वारा खोले थे। उन्होंने अपने पति ज्योतिबा फुले व गोविंद राव के साथ मिलकर महिलाओं के अधिकारों की लडाई लडी। उन्होंने 1848 में बालिकाओं के लिए पहला स्कूल स्थापित किया था।

फोटो- भारत की पहली शिक्षिका सावित्रीबाई फुले व ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए संगठन के सदस्य।
फोटो- भारत की पहली शिक्षिका सावित्रीबाई फुले व ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए संगठन के सदस्य।

सेवानिवृत प्राचार्य रघुबीर सिंह ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले का पूरा जीवन पीडि़तों और शोषितों की सेवा में लगा दिया। प्लेग की बीमारी से ग्रस्त लोगों की सेवा करते हुए 10 मार्च 1897 को उनका निधन हो गया था। आज हमें उनके जीवन से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने पूंतिपती व्यवस्था के खिलाफ बिगुल बजाया था। उन्होंने बाल विवाह, बाल हत्या, विधवाओं पर अत्याचार के खिलाफ सख्त आवाज उठाई। इस मौके पर रमेश सैनी, डा. अनिल सैनी, रामकुमार, रामफल, गुलाब सिंह, जगमेंद्र, अश्विनी कश्यप, सेवा राम, रघुबीर देशवाल, अनिता इंदोरा, बबीता, इंद्रावती देवी आदि मौजूद रही।

Related posts

कक्षा पहली से 8वीं तक 26 से 15 अप्रैल तक ऑनलाइन होंगे पेपर

Haryana Utsav

राजनेताओं व सामाजिक संगठनों ने मनाया डा. अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस

Haryana Utsav

योगेश्वर दत्त का दलित-पिछड़ों के खिलाफ किया गया ट्वीट वायरल

Haryana Utsav
error: Content is protected !!