Gohana

खाद के रिकार्ड का मिलान न होने पर दो को नोटिस

Agriculture DAP

अधिकारियों ने खाद-बीज की दुकानों पर मारे छापे

हरियाणा उत्सव/ बीएस बोहत

गोहाना:  कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को गोहाना में खाद-बीज की दुकानों पर छापे मारे। अधिकारियों ने दुकानों में डीएपी व दूसरे खादों के स्टाक की जांच करके प्वाइंट आफ सेल (पीओएस) मशीन के रिकार्ड से मिलान किया। एक दुकानदार के स्टाक रजिस्टर का उपलब्ध खाद से मिलान नहीं हुआ जबकि दूसरे दुकानदार के पास स्टाक रजिस्टर नहीं मिला। अधिकारियों ने दोनों दुकानदारों को नोटिस जारी करके जवाब मांगा। अधिकारियों ने खाद व गेहूं के बीज की गुणवत्ता जांचने के लिए नमूने भी लिए।

विभाग के उप कृषि निदेशक डा. अनिल सहरावत के नेतृत्व में स्थानीय अधिकारी गोहाना में आंबेडकर चौक, जींद रोड व सिविल रोड पर खाद-बीज की दुकानों पर पहुंचे। जींद रोड पर दुकानों के बाहर किसानों की भीड़ लगी मिली। अधिकारियों ने किसानों की शिकायतें सुनने के बाद दुकानों में डीएपी खाद के स्टाक, बिल बुकों और पीओएस मशीन के रिकार्ड की जांच की। एक दुकानदार के स्टाक रजिस्टर व उपलब्ध खाद में अंतर मिला और एक के पास स्टाक रजिस्टर नहीं मिला। इस पर अधिकारियों ने डीएपी खाद की बिक्री को लेकर संशय हुआ और दोनों दुकानदारों को नोटिस जारी करके जवाब मांगा।

डा. सहरावत ने कहा कि किसान जरूरत के हिसाब से ही डीएपी लें। खाद का स्टाक न करें। नवंबर के माध्यम में जिले में गेहूं की बिजाई पीक पर होगी। किसानों को पर्याप्त मात्र में डीएपी उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई दुकानदार किसी किसान को डीएपी के साथ गेहूं का बीज या दवाई साथ में लेने के लिए मजबूर करे तो उसकी शिकायत करें। अधिकारियों ने खाद व गेहूं के बीज के नमूने लिए। वहीं कुछ किसानों ने कहा कि कुछ दुकानदार डीएपी के साथ बीज व दवा लेने का दबाव बनाते हैं। इस मौके पर विभाग के गोहाना के एसडीओ डा. राजेंद्र प्रसाद, गुणवत्ता नियंत्रक राकेश हुड्डा, डा. राकेश श्योराण, डा. राम कंवार देशवाल, डा. रामधन आदि मौजूद रहे।

Related posts

Gold Price: सोने में भारी गिरावट, सोना खरीदने का सुनहरी मौका

Haryana Utsav

आशीष वशिष्ठ ने संभाला गोहाना SDM का कार्यभार

Haryana Utsav

बरोदा उपचुनाव में पिता-पुत्र ने ठोकी ताल

Haryana Utsav
error: Content is protected !!