Gohana

दिल्ली-पंजाब की तर्ज पर हरियाणा में भी बिजली फ्री दे सरकार: सुशील गुप्ता

फोटो- मंच पर बैठे दिल्ली से राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता (दाएं) बाएं राजेश मलिक व अन्य नेता।
-2024 में भाजपा की धर्म और जाति की राजनीति होगी खत्म

हरियाणा उत्सव: गोहाना

दिल्ली से राज्यसभा सांसद एवं आम आदमी पार्टी (आप) हरियाणा के प्रभारी सुशील गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। हमने दिल्ली में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई है। अमेरिका के राष्ट्रपति की धर्म पत्नी तक दिल्ली के स्कूलों को देखने के लिए आई है। दिल्ली सरकार 26 फीसदी शिक्षा पर खर्च करती है, जबकि भारत सरकार तीन फीसदी शिक्षा पर खर्च करती है। पूरे देश में शिक्षा और स्वास्थ्य के सिस्टम को सुधारना है। वह गांव तिहाड़ मलिक में सदस्यता ग्रहण सम्मेलन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। हैंडबाल कोच राजेश मलिक ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं सहित आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। समारोह की अध्यक्षता राजेश मलिक ने की। राजेश मलिक के नेतृत्व में राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता के स्वागत में सैकड़ों मोटरसाइकिलों का काफिला निकाला गया।

सुशील गुप्ता ने कहा कि भाजपा जातिवाद और धर्म की राजनीति करती है। 2024 में भाजपा की धर्म और जाति की राजनीति खत्म हो जाएगी। जब पंजाब के चुनाव आए तो बेअदबी, उत्तर प्रदेश के चुनाव में हिंदू- मुस्लिम और हरियाणा के चुनाव हुए तो जाट गैरजाट का जहर फैलाया जाता है। किसानों द्वारा अपना हक मांगने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा किसानों को आतंकवादी बताया जाता है। हमारे शरीर में ही आत्मा के रूप में परमात्मा है। आत्मा निकल जाती है तो उस व्यक्ति को जल्द से जल्द शमशान पहुंचाया जाता है। इसलिए इंसान की ही सेवा करने पर ही भगवान मिलते हैं, मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे य चर्च में नहीं। इंसान के अंदर ही भगवान निवास करते हैं। इसलिए इंसान की सेवा के लिए हमने दिल्ली में मौहल्ला क्लिनिक बना रखे हैं।

उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सीएम खट्टर साहब दिल्ली और पंजाब में बिजली फ्री हो चुकी है। बीच में हरियाणा बाकी है, हरियाणा में भी दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर बिजली फ्री दो। नहीं तो 2024 में केजरीवाल हरियाणा में सरकार बनाएंगे और हरियाणा में फ्री बिजली मुहैया कराएंगे। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता सतीश देशवाल, अनिल तुषिर, अनुराग मलिक, विक्की मलिक, डा. कुलदीप कश्यप, सोनू, विकास मलिक, प्रवीन, रामफल, विशाल आदि मौजूद रहे।

 

Related posts

बीपीएस मेडिकल कॉलेज में 2.5 करोड़ रुपये के खरीदे जाएंगे आधुनिक उपकरण

Haryana Utsav

गोहाना की ईदगाह कालोनी में ईद की नमाज के माध्यम से भाईचारे का दिया संदेश

Haryana Utsav

कथूरा गांव राजस्थान के ददरेड़ा से आए लोगों ने बसाया था

Haryana Utsav
error: Content is protected !!