GohanaSports

Sports: एशियाड खेलों में पदक विजेता अनीश व अभिषेक को सर आंखों पर बैठाया

फोटो- एशियाड विजेता अनीश भनवाला को सम्मानित करते हुए ग्रामीण।

-समारोह से उभरते खिलाडिय़ों में गोल्ड मेडल जीतने का बीज बोया

हरियाणा उत्सव, गोहाना (भंवर सिंह)

एशियन खेलों में हॉकी में गोल्ड मेडल विजेता अभिषेक नैन और शूटिंग में ब्रॉन्ज मेडल विजेता अनीश भनवाला का सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह गोहाना के गांव कासंडा कासंडी गौशाला में किया गया। समारोह की अध्यक्षता अनीश के चाचा एवं गोहाना बार एसोशिएशन के प्रधान वीरेंद्र सिंह आर्य ने किया। संयोजन उनके दादा जयसिंह ठेकेदार का रहा। समारोह में क्षेत्र के सैंकडों उभरते खिलाडिय़ों और कोचों को सम्मानित किया गया। खिलाडिय़ों के साथ-साथ लोगों को अपने तपोबल का आर्शीवाद देने के लिए बाबा भले गिरी, बाबा बालक नाथ व बाबा चमन नाथ पहुंचे।

फोटो-एशियाड विजेता अनीश को सम्मानित करते हुए बाबा भले गिर व बाबा चमन नाथ
फोटो-एशियाड विजेता अनीश को सम्मानित करते हुए बाबा भले गिरी व बाबा चमन नाथ

एडवोकेट वीरेंद्र सिंह ने बताया कि चीन में आयोजित एशियन खेलों में अनीश भनवाला ने शूटिंग में ब्रॉन्ज मेडल और अभिषेक नैन ने हॉक्की में गोल्ड मेडल जीता है। दोनों का सम्मान समारोह किया गया। इस सम्मारोह के माध्यम से उभरते खिलाडिय़ों के मन में देश के लिए गोल्ड जीतने की भावना का बीज बोया है। इसलिए यहां पर करीब चार सौ उभरते खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गाय है।

अनीश के दादा जयसिंह ठेकेदार ने कहा कि भविष्य में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने वाले क्षेत्र के खिलाडिय़ों को सम्मानित किया जाएगा। यहां पर पहुंचे उभरते खिलाडिय़ों के मन में देश के लिए गोल्ड जीतने का बीज बोया गया है। इस मौके पर गन्नौर से विधायिका निर्मल चौधरी, क्षेत्र के सरपंच पवन मोई, जोगेंद्र उर्फ बजरंगी, संजू बडौता, खेतल सरगथल, जस्सा बीचपडी, बलराज गामडी, दिलावर खानपुर कलां,  सुंदर सैनी व गोहाना पार्षद नान्हा, जतिश कपूर, सुनिल राजपाल, मुकेश देवगन, निपुण सहरावत, नरेंद्र के अलावा जाट महासभा के अध्यक्ष विनोद सहरावत, संदीप भनवाला, नीरज मेहता, बंसी वाल्मीकि, अनुराग मलिक, अरुण बडौक, हैप्पी लोहिया, विकास नरवाल आदि मौजूद रहे।

Related posts

पंडित खजान शर्मा की सत्रहवीं पर की नई पहल

Haryana Utsav

कहां पर इनेलो नेताओं ने किसानों व आढ़तियों की समस्याएं जानी

Haryana Utsav

दो बदमाशों ने 40 सेकंड में लूट को दिया अंजाम

Haryana Utsav
error: Content is protected !!