GohanaHaryana

कौनसे थाने में रिश्ते टूटने से बचाए जाते हैं

Gohana Women Thana

महिला थाना में आई 150 शिकायतें, 130 का समाधान

यहां पर मामला दर्ज नही -घरों को जोडने की कोशिश रहती है

हरियाणा उत्सव, गोहाना

हरियाणा के जिला सोनीपत के गोहाना में महिला थाना शुरू कर हो चुका है। यहां पर महिलाओं से जुडे़ मामलों दर्ज किए जाते हैं। यहां पर मामला दर्ज करने पर नही रिश्ते जोडने पर जोर  दिया जाता है , रिश्ते बने रहें, इसके लिए यहां की थाना प्रभारी सुदेश व उनके आईओ यानी जांच अधिकारी शिकायत कर्ताओं और आरोपितों की काउंसलिंग पर जयादा जोर देते हैं। ताकि  रिश्ते बने रहें. इनसे बात नही बनती तो काउंसलिंग के लिए  जिला मुख्यालय भेजा  जाता है। वहां से भी बात नही बनती तो ही मामला दर्ज  किया जाता है। शिकायतों को काउंसलिंग के माध्यम से समाधान करने के लिए एसएचओ सुदेश सभी (जांच अधिकारी) आईओ बिमला, कविता, रजनी  आदि को प्रेरित करती रहती हैं। यह सारी कवायद वैवाहिक विवादों में ही की जाती है। अन्यथा दूसरे मामलों में तत्परता से मामले भी दर्ज किए जाते हैं।

महिला थाने की प्रक्रिया अगस्त महीने में शुरू की गई थी, अधिकारिक रूप से 1 अक्टूबर 2020 से महिला थाना शुरू किया गया था। महिलाओं से जुडे मामले महिला थाने में दर्ज किए जाते हैं। वैवाहिक से जुडे मामलों में दोनों पक्षों को बातचीत से समझाया जाता है। ताकि उनका घर टुटने से बच जाए। दोनों पक्षों की संतुष्ठि के बाद ही समझोता किया जाता है। दो महीने में थाने में करीब 150 शिकायते पहुंची हैं। इसमें काउंसलिंग के माध्यम से 130 शिकायतों का समाधान किया जा चुका है। 11 शिकायतों को सोनीपत के मेडिटेशन सेंटर में भेजा गया है। 9 शिकायतों के आधार पर मामले दर्ज किए गए हैं। कुछ शिकायतों को काउंसलिंग के लिए सोनीपत भेजा जाता है। मेडिटेशन सेंटर में की गई काउंसलिंग के बाद भी समाधान नही होता तो, शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया जाता है। 9 मामले दर्ज किए गए हैं। जिसमें दो मामले दुष्कर्म से जुड हुए हैं और सात मामले विवाहितों से जुडे हुए हैं।

SHO Sudesh
-अधिकारीक तौर पर महिला थाने को खुले हुए करीब दो महीने हो चुके हैं। दो महीने में करीब 150 शिकायत पहुंची हैं। किसी का घर न टुटे इसके लिए काउंसलिंग के माध्यम से दोनों पक्षों को समझाया जाता है। अभीतक करीब 130 शिकायतों का निपटरा और 9 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।
– सुदेश, एसएचओ, महिला थाना, गोहाना 

Related posts

हरियाणा उत्सव खबर का असर गोहाना-पश्चिमी बाइपास को लेकर प्रशासन ने शुरू की प्रक्रिया

Haryana Utsav

एसडीएम आशीष वशिष्ठ ने ड्रेनों का किया निरीक्षण

Haryana Utsav

सरकार ने सोमवार और मंगलवार के लॉकडाउन का फैसला वापस लिया

Haryana Utsav
error: Content is protected !!