Gohana

शिक्षण संस्थानों में हर्षोल्लास से मनाया दीपावली का त्योहार

Doon School

-दीपावली पर्व पर शिक्षण संस्थानों में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित

हरियाणा उत्सव/ बीएस बोहत

गोहाना: क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया। स्कूलों में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया।

गुढ़ा रोड स्थित गीता विद्या मंदिर स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्राचार्य डा. संतोष देवांगन ने की। कक्षा एक से पांच तक के बच्चों ने बेहतर रंगोली बनाई। बच्चों ने दीप, फूल व रंगों से भारत माता की रंगोली बनाई। इस तरह की प्रतियोगिताओं से बचपन से ही बच्चों में देश प्रेम की भावना जागृत होती है। उन्होंने सभी बच्चों को सम्मानित किया।

Sarswati School

– गांव कटवाल स्थित सरस्वती वरिष्ट माध्यमिक विद्यालय में हर्षोल्लास से दीपावली पर्व मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्राचार्य उधम सिंह वशिष्ठ ने की। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने रंगोली व चार्ट बनाए। शिक्षकों ने प्रतिभागी छात्रों को सम्मानित किया। प्राचार्य उधम सिंह ने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर सरोज बाला, कृष्णचंद्र, अनिल कुमार, बलराज, रितेश, रामकर्ण, मुकेश, दीपांशु, शिखा, सोनिया, अनीता, नेहा, आशा आदि मौजूद रही।

-गांव रभडा स्थित जनता पब्लिक  स्कूल में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। अध्यक्षता मुख्याध्यापक चांद वशिष्ठ ने की। मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल प्रबंधक अनील शर्मा पहुंचे। उन्होंने विजेता छात्रों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इसे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। संयुक्त रूप से प्रतियोगिताओं का संचालन शिक्षिका मीनू, सीमा, व शिक्षक ऋषिपाल ने किया।

– दून स्कूल में विद्यार्थियों ने रंगोली बना दीप सजाए
पानीपत रोड स्थित दून पब्लिक स्कूल में रंगोली बनाकर दीप सजाने की प्रतियोगिता आयोजित की गई। स्कूल के प्रबंधक राजेश कुमार ने कहा कि यदि आप दीपावली पर खुशियों से महकना चाहते हो तो आप दूसरों में खुशियां बांटो। जब आप औरों में खुशियां बांटोगे, खुशियां खुद बांह फैला कर आप का स्वागत करेंगी। अध्यक्षता प्राचार्य ज्योति छाबड़ा ने की और मार्गदर्शन उप प्रबंधक विक्रांत कुमार का रहा। विद्यार्थियों ने रंगोली सजाई। प्राचार्य छाबड़ा दीपावली की उपयोगिता और महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह पारिवारिक त्योहार है और इसे पूरे परिवार के साथ मिल कर मनाया जाना चाहिए।

– गोहाना-महम मार्ग स्थित डीबीएम पब्लिक स्कूल में बच्चों ने दीपावली पर्व पर बेस्ट आउट आफ वेस्ट को साकार करते हुए पुरानी वस्तुओं से उपयोगी उत्पाद बनाए। स्कूल की प्रबंधन समिति के चेयरमैन विकास मलिक ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया। दीपोत्सव की अध्यक्षता प्राचार्य पूजा राणा ने की। दीपोत्सव में तीसरी व चौथी कक्षा के विद्यार्थियों ने काव्य पाठ प्रतियोगिता, पांचवीं से सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए कागज से फूल तैयार करने और नौवीं से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए दीप सज्जा और ग्यारहवीं व बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए कक्षा सजाने की प्रतियोगिता आयोजित की गई। चेयरमैन विकास मलिक ने बच्चों के लिए कामना की कि वे मलेरिया और डेंगू से बचे रह कर स्वस्थ रहें।

गोहाना-खानपुर कलां रोड स्थित ग्लोबल पब्लिक स्कूल में दीपावली पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया । कार्यक्रम के दौरान सदन स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या प्रीति शर्मा ने की। संचालन उप प्राचार्य जतिन आनंद ने किया। रंगोली प्रतियोगिता में संकल्प सदन प्रथम, श्विश्वास सदन दूसरे, प्रयास व निश्चय सदन तीसरे स्थान पर रहा। नृत्य व संगीत प्रतियोगिता में विश्वास सदन ने पहला स्थान प्राप्त किया।

Related posts

एसीएस देवेंद्र सिंह ने पीआर धान की खरीद शुरू करवाई

Haryana Utsav

नायब सूबेदार महाबीर के शहीदी दिवस पर लगाया रक्तदान शिविर

Haryana Utsav

नेता जी सुभाष चंद्र बोस को याद किया

Haryana Utsav
error: Content is protected !!