AmbalaHaryana

हरियाणा में भाजपा विधायक को बम से उड़ाने की धमकी, यासीन मलिक का नाम आया सामने

हरियाणा में भाजपा विधायक को बम से उड़ाने की धमकी, यासीन मलिक का नाम आया सामने

हरियाणा उत्सव/ डेस्क

अंबाला शहर विधायक असीम गोयल को यासीन मलिक और अब्दुल अहमद डार उर्फ बिट्टा कराटे के आदेश पर बम से उड़ाने का धमकी भरा पत्र मिला है। यह पत्र विधायक को साधारण डाक से 16 अप्रैल को मिला। सादे पेज पर लिखे धमकी भरे पत्र पर मोहम्मद अली मुखान मुस्ताशाबिह के हस्ताक्षर हैं।

धमकी भरा पत्र मिलने के बाद विधायक के निजी सचिव सौरभ ने एसपी जश्नदीप सिंह को इसकी जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक की सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है। पत्र में अंबाला शहर के किसी खान का जिक्र भी किया गया है।वही इस संबंध में एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि बलदेव नगर थाने में केस दर्ज किया गया है। मामले की तफ्तीश जारी है। अंबाला शहर के जिस व्यक्ति के नाम का जिक्र किया गया है उसका नाम लिखकर कोई पहले भी धमकी भरे पत्र भेज चुका है। मामले की जांच की जा रही है। पत्र को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा।

इस पत्र में लिखा गया है कि तूने और तेरी पार्टी ने गदर मचाया है और इस्लाम को खतरे में डालकर मुस्लिमों को गुलाम बनाने का प्रयास किया है। हमारे सारे कानून समाप्त कर दिए हैं। अब इस्लाम इस बात को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं करेगा। सबसे पहले हम सारे जेहादी इकट्ठे होकर तेरा काम तमाम करेंगे। तू चाहे जहां भी रहेगा तेरे को हम उड़ा देें। हमारा टारगेट अब्दुल डार की टीम के हुक्मानुसार सभी ठिकानों को उड़ाने का जिम्मा लिया है। जमात-ए-उल-विदा से एक दिन पहले (28 अप्रैल) को बम से उड़ा दिया जाएगा।

Related posts

कांग्रेस की हालात बिना सेनापति की सेना जैसी- रणजीत सिंह

Haryana Utsav

बाबा मनशाह का संदेश: शिक्षा से खुलेंगे आपकी तरक्की के रास्ते

Haryana Utsav

24 घंटे में जमीन की रजिस्ट्री की कॉपी उपभोक्ता की ईमेल पर होगी।

Haryana Utsav
error: Content is protected !!