September 21, 2026
GohanaHaryana

लॉकडाउन में घरों में दुबके रहे नेता आज किसान हितेषी होने का ढोंग रच रहे हैं- अभय चौटाला

लॉकडाउन में घरों में दुबके रहे नेता आज किसान हितेषी होने का ढोंग रच रहे हैं- अभय चौटाला

हरियाणा उत्सव, गोहाना:
इनेलो नेता अभय सिंह चोटाला ने कहा कि किसान को बर्बाद करने के लिए भाजपा ने तीन अध्यादेश पास किए हैं। अध्यादेश से देश के किसानों को लुटवाने का काम किया है। बड़े व्यापारी किसानों की फसलों को मनमाने भाव पर फसल खरीदेंगे। भाजपा और जजपा किसान विरोधी नीतियों में विश्वास रखती हैं। चौटाला गांव जवहारा में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
चौटाला ने जजपा पर हमला करते हुए कहा कि जजपा ने देवी लाल की किसान हितेषी नीतियों को भाजपा के पास गिरवी रख दिया है। इनेलो पार्टी देवीलाल की नीतियों का अनुसारण करने वाले पार्टी हैं। लोकडाउन में किसानों की गेंहू की फसल खरीदी नही जा रही थी। उस समय इनेलो पार्टी ने किसानों का साथ दिया था और किसानों का एक-एक दाना बिकवाया था। भाजपा-जजपा और कांग्रेस के नेता लोकडाउन में किसानों की मांगों के पक्ष में खडे होने की बजाए अपने घरों में दुबके बैठे थे। गठबंधन की दोनों पार्टियों ने जो वायदे किए थे, आज दोनों पार्टियां वायदों पर खरा नही उतर रही हैं। बरोदा हलके के गांव-गांव जाकर दोनों पार्टियों की पोल खोलने का काम करेंगे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सुरेंद्र छिक्कारा, जोगेंद्र मलिक, सुरेंद्र सिरसाढ़, आईएसओ प्रदेशाध्यक्ष धर्मेंद्र हुड्डा, सुनिल जवहारा आदि मौजूद रहे।

Related posts

Gohana: सेक्टर 7 सामुदायिक केन्द्र में 637 आवेदकों को मिले भूखंड

Haryana Utsav

घर व दुकानों से निकलने वाले कूड़े को गाड़ी में ही डाले: सुमित कक्कड

Haryana Utsav

सामाजिक संगठनों ने कृषि कानूनों की प्रतियां जलाई

Haryana Utsav
error: Content is protected !!