Gohana

गुरु गोरखनाथ प्रकट उत्सव पर लगाया भंडारा

फोटो- गुरु गोरख नाथ को नमन करते हुए समाज के लोग।

गुरु गोरखनाथ प्रकट उत्सव पर लगाया भंडारा
–
हरियाणा उत्सव/ बीएस बोहत

Gohana: अखिल भारतीय योगी समाज की गोहाना इकाई द्वारा काठ मंडी में गुरु गोरख नाथ प्रकटोत्सव मनाया। प्रकटोत्सव पर अटूट भंडारे का आयोजन किया। समारोह में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सत्यपाल योगी मुख्य अतिथि और समाजसेवी धुलाराम विशिष्ठ अतिथि के रूप में पहुंचे।
सत्यपाल योगी ने कहा कि इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य समाज को एकता एवं अखंड बनाए रखना है। महापुरुष और संत किसी एक समाज के नहीं होते। उनका जन्म तो मानव कल्याण के लिए होता है। गुरु गोरख नाथ भी किसी एक समाज के नहीं थे। उन्होंने मानव कल्याण के लिए कार्य किए। उन्होंने इस संसार में प्रकट होकर सभी समाजों को अपना शुभ आशीर्वाद दिया। धुलाराम ने कहा कि भारत संतों की धरती है। समाज का कल्याण करना ही संतों का मुख्य उद्देश्य होता है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। भगवान के दरबार में केवल आपके कर्मों की गिनती होती है। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी सुभाष योगी ने किया। इस मौके पर कानूनी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष अधिवक्ता पवन रावल, सुनील सरोहा, जिला उपाध्यक्ष संदीप जोगी, सदींप तूर, महासचिव विनोद रिवाल, युवा प्रधान सोनू माजरा, निशांत भट्टी, सदींप उर्फ लीला भट्टी,  प्रवीण रिवाल जोगी, सुमित जोगी, हिमांशु जोगी, प्रवीण, जसबीर योगी, नरेश रिवाल, रमेश जोगी, महाबीर जोगी, बलजीत जोगी, साहिल रिवाल जोगी।

Related posts

 गणतंत्र दिवस पर रक्तदान शिविर में 157 ने किया रक्तदान

Haryana Utsav

राममोहन राय के जन्मदिवस पर 91 लोगों किया रक्तदान

Haryana Utsav

बिजली के अघोषित काटो से लोग परेशान, विभाग के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

Haryana Utsav
error: Content is protected !!