GohanaHot News

Sports: टैनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में सोनीपत ने पलवल को हराया

फोटो-विजेता खिलाडिय़ों को सम्मानित करते हुए बाएं से डा. संजय मिढ्ढा, डा. चक्रवर्ती शर्मा व अन्य।

-दो दिवसीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित

हरियाणा उत्सव/ बीएस बोहत

गोहाना: टेनिस बाल क्रिकेट एसोसिएशन गोहाना द्वारा खरखौदा रोड स्थित भगवान परशुराम कालेज आफ इंजीनियरिंग एवं योगेश्वर दत्त कुश्ती अकादमी में दो दिवसीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता दो चरणों में हुई। प्रतियोगिता में कोरोना योद्धा डा. चक्रवर्ती शर्मा व चौगामा प्रधान दर्शन गौड संयुक्त रूप से मुख्य अतिथि पहुंंचे। प्रतियोगिता की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रदेश सचिव सुरेंद्र गहलोत ने की।

सुरेंद्र गहलावत ने बताया कि प्रतियोगिता में 15 जिलों की टीम ने भाग लिया। प्रतियोगिता के पहले दिन सोनीपत ने पलवल की टीम को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची। जिसमें 350 लड़के-लड़कियों ने भाग लिया। करनाल ने भिवानी, पानीपत ने रिवाड़ी, गुरुग्राम ने रोहतक को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे। संयोजन राष्ट्रीय गौरव अवार्ड से सम्मानित एवं एसोसिएशन के जिला सचिव जितेंद्र शर्मा का रहा। हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. संजय मिढ्ढा के नेतृत्व में खिलाडियों को स्वास्थ्य सेवाएं दी। इस मौके पर करनाल से सुमित, सोनीपत से चंद्रफुल, प्रधान सोनू माजरा, गुरुग्राम से शिव रत्न, हिसार से मोहित, आयुषी नशीयर, प्रीति रिवाडा, खुशी आदि मौजूद रहे।

Related posts

जसवीर दोदवा बने डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती कार्यक्रमों के प्रदेश कमेटी के सह संयोजक 

Haryana Utsav

भूपेंद्र हुड्डा के कारण बिगड़ रहा है दीपेंद्र हुड्डा का खेल

Haryana Utsav

प्रोफेशनल बाक्सिंग प्रतियोगिता में दिखाया मुक्के का दम

Haryana Utsav
error: Content is protected !!