GohanaHaryana

डीबीएम स्पेशल स्कूल के दिव्यांग बच्चों ने रंगोली बनाकर दिखाई प्रतिभा

DBM

डीबीएम स्पेशल स्कूलके दिव्यांग बच्चों ने रंगोली बनाकर दिखाई प्रतिभा

हरियाणा उत्सव, गोहाना:

गांव मदीना स्थित डीबीएम स्पेशल स्कूल में बृहस्पतिवार को दिवाली उत्सव मनाया गया। समारोह में दिव्यांग बच्चों ने दिवाली की रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल के एमडी विकास मलिक और स्कूल प्रबंधन समिति की प्रतिनिधि सोनिया मलिक ने दिव्यांग बच्चों के साथ दिवाली उत्सव मनाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
स्कूल के एमडी विकास मलिक ने बच्चों को दिवाली के त्यौहार का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि समाज के उत्थान में हमारे हर त्यौहार का एक अलग महत्व है। हमें अपनी संस्कृति को मजबूती प्रदान करने के लिए हर त्यौहार को धूमधाम के साथ मनाना चाहिए। दिवाली उत्सव में स्कूल के निदेशक सुरेंद्र मलिक, विशेष अध्यापक पूनम, नेहा, पारुल शर्मा, संदीप, रोहित दहिया और ज्योति का विशेष योगदान रहा।

Related posts

नागरिक अस्पताल में 25 अप्रैल को लेगागा विशाल मेगा टीकाकरण शिविर

Haryana Utsav

शिरिन हॉन्डा दुपहिया शॉरूप पर मनाया साइन सौ का जन्मदिन

Haryana Utsav

एआईआईएएमएसद्वारा नव वर्ष पर लगाया भंडारा

Haryana Utsav
error: Content is protected !!