GohanaHaryana

दस माह का नही मिला वेतन, एक्सईएन कार्यालय के लगा रहे चक्कर

दस माह का नही मिला वेतन, एक्सईएन कार्यालय के लगा रहे चक्कर
-क्या करें सिंचाई विभाग के बेलदार, दस माह का नही मिला वेतन

हरियाणा उत्सव, गोहाना

सिंचाई विभाग में आउटसोर्स (ठेके) पर लगे कर्मचारियों  ( बेलदार) को पिछले एक साल से दस माह का वेतन नही मिला है। कर्मचारी विभाग के कार्यकारी अभियंता कार्यालय के चक्कर लगाने पर मजबूर हैं। बृहस्पतिवार को सभी कर्मचारी एकत्रित होकर सोनीपत रोड स्थित सिंचाई विभाग में विरोध प्रदर्शन किया और बाकाया वेतन दिलाए जाने की मांग की।
कर्मचारी गुलाब सिंह, मोनू, विकास, संतराम, अशोक कुमार, शमशेर सिंह, जसमेर, प्रदीप, महासिंह, मंजीत, प्रवीन आदि ने कहा कि करीब एक साल पहले नहरों की देखरेख के लिए आउटसोर्स पर 15 बेलदार लगाए गए थे। सितंबर 2019 से जून 2020 तक का वेतन नही दिया है। वेतन की मांग को लेकर कई बार विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। अधिकारी शिकायत को लेकर गंभीर नही हैं। उन्होंने कहा कि जब हमने वेतन की मांग की तो उन्हें हटा कर दूसरे कर्मचारी लगा लिए। उन्होंने दस माह का वेतन दिलाए जाने की मांग की। कर्मचारियों ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि एक सप्ताह में वेतन नही दिया तो सिंचाई विभाग के कार्यालय में धरना दिया जाएगा।

Related posts

कोरोना संकट बीच भारत की मदद के लिए आगे आया आयरलैंड, 700 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स भारत को भेजे

Haryana Utsav

18 संतों की जमात का गोहाना में डेरा,सत्यवान दुभेटा ने किया दण्डवत स्वागत

Haryana Utsav

मंत्री ने आहुलाना चीनी मिल को कितनी चीनी रिकवरी का टारगेट दिया

Haryana Utsav
error: Content is protected !!