ChandigarhGohana

School-पंचायतों के सहयोग से खोले जाएंगे स्कूल?

फोटो- स्कूल खोले जाने की मांग करते हुए प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के सदस्य।

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने शिक्षण संस्थान खोलने की मांग की

हरियाणा उत्सव/ बीएस बोहत
गोहाना: प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य अपनी मांगों को लेकर सोनीपत रोड स्थित एसडीएम कार्यालय में पहुंचे। सदस्यों ने शिक्षण संस्थान खोलने की मांग की और एसडीएम आशीष वशिष्ठ के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।
एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष तेजेंद्र कुमार, बलदेव सिंह, अनील मलिक आदि ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर में केवल शिक्षण संस्थान बंद हैं। बच्चे आनलाइन पढ़ाई नहीं करते। मोबाइलों पर बच्चे शिक्षा को छोड कर दूसरी अनाबशानाब चीतें देखते रहते हैं। इससे हमारी युवा पीढि़ अंधकार में जा रही है। इसके अलावा गरीब अभिभावकों ने एंडरायड फोन तो खरीद लिए लेकिन प्रति माह नेट का रिचार्ज नहीं करा पा रहे हैं। जिससे बच्चों की पढ़ाई का काफी नुकसान हो रहा है। शिक्षण संस्थानों के अलावा सिनेमा हाल, बार, शराब के ठेके और दूसरे बडे संस्थान खुले हैं।

जिला सचिव मीना नरवाल ने कहा कि स्कूल खुलवाने की मांग को लेकर प्रदेश स्तर पर अभियान चलाया गया है। प्रदेश के सभी विधायकों, जिला उपायुक्त और एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के नमा ज्ञापन दिया है। स्कूल बंद होने से बच्चों की पढ़ाई का काफी नुकसान हो रहा है। बच्चे मोबाइल के आदि होते जा रहे हैं। जो हमारे समाज के लिए बुरा संकेत है। इससे बच्चों पर गलत असर पडेगा। एसोसिएशन के सदस्यों ने चेताया कि अगर समय रहते स्कूल नहीं खोले तो, प्रदेश स्तर पर पंचायतों के सहयोग सेस्कूलों को खोला जाएगा।

Related posts

चुनाव की घोषणा होते ही गठबंधन का प्रत्याशी होगा मैदान में-डॉ.अजय चौटाला।

Haryana Utsav

भाजपा व कांग्रेस ने बरोदा उपचुनाव में क्या तैयारी की?

Haryana Utsav

PM किसान निधि के 2000 रुपये की किस्त नहीं मिली तो यहां करें शिकायत

Haryana Utsav
error: Content is protected !!