GohanaHaryana

पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन ने मांगों को लेकर की बैठक

पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन ने मांगों को लेकर की बैठक

हरियाणा उत्सव,गोहाना
आल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन गोहाना इकाई ने सोमवार को यूनियन कार्यालय में बैठक का आयोजन किया। कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर बैठक में चर्चा की। सरकार हमारी मांगों को अनदेखा कर रही है। उन्होंने सभी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। बैठक की अध्यक्षता यूनियन की गोहाना इकाई के चेयरमैन जय प्रकाश ने की।
मुख्य वक्ता इकाई के अध्यक्ष सुभाष भट्टी ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की लंबित मांगों को पूरा नहीं कर रही है। लंबित मांगों को पूरा करवाने के लिए कर्मचारी काफी लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। भट्टी ने कहा कि सरकार द्वारा जिन कर्मचारियों को कंफर्म किया गया है उनकी इंट्री सर्विस बुक में की जाए। सब कर्मचारियों के कैशलैस आई-कार्ड बनाए जाएं। आउटसोर्स कर्मचारियों का वेतन उनके बैंक खातों में भेजा जाए। वर्ष 2014 व उसके बाद लगे कर्मचारियों की एसीआर को पूरा करवाया जाए और शहर में आदर्श नगर, लक्ष्मी नगर और देवीलाल नगर में बंद पड़े ट्यूबवेलों को चालू करवाकर कर्मचारियों के क्वार्टर बनाए जाएं। बैठक में नरेश कुमार, रमेश कुमार, वजीर सिंह, राजेश, बिजेंद्र, जय प्रकाश, रघुवीर सिंह, कुलदीप, प्रदीप कुमार, जय भगवान आदि मौजूद रहे।

Related posts

DTP ने गांव गुढ़ा के नजदीक बने अवैध प्लॉटिंग को किया ध्वस्त

Haryana Utsav

  ओमप्राश चौटाला और भूपेंद्र हुड्डा का जुर्म सैम, हुड्डा को भी जेल जाना चाहिए।

Haryana Utsav

धान के अवशेष में आग की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएम

Haryana Utsav
error: Content is protected !!