November 20, 2026
GohanaHaryana

दिन के साथ रात को भी धरना देंगे दिव्यांग

03ghn01

दिन के साथ रात को भी धरना देंगे दिव्यांग

हरियाणा उत्सव/ गोहाना:

भारतीय दिव्यांग एवं अशक्तजन कल्याण समिति और दिव्यांग कल्याण एकता सोसायटी द्वारा सोनीपत रोड स्थित उमंडलीय परिसर में दिए जा रहे अनिश्चितकालीन धरने को रविवार को 75 दिन पूरे हो गए। समिति के प्रदेश अध्यक्ष गुलाब सिंह ढाका ने कहा कि अब मांगें पूरी होने तक यह धरना दिन के साथ रात के समय भी जारी रहेगा।

दिव्यांग डीसी रेट के बराबर पेंशन, आयुष्मान योजना के तहत राशन देने, बैट्री संचालित रिक्शा देने सहित कई मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं।  पहले धरना केवल दिन के समय दिया जा रहा था। दिव्यांगों ने सुनवाई नहीं होने पर दिन के साथ रात को भी धरना जारी रखने का फैसला किया गया है। समिति के अध्यक्ष गुलाब सिंह ढाका ने कहा कि विधानसभा के आसन्न सत्र में भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार ने दिव्यांगों को निराश किया।

सोसायटी के जिला महासचिव विजय खोखर ने कहा कि जब तक दिव्यांगों की मांगें पूरी नहीं की जाएंगी तब तक धरना जारी रहेगा। इस मौके पर कृष्ण, राज सिंह, रामधारी, कुलदीप, बलबीर, ऋषिप्रकाश, सुनील, अजीत आदि मौजूद रहे।

Related posts

डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनाई

Haryana Utsav

गोहाना नप में हुए भ्रष्टाचार को सबूत के साथ जनता के सामने रखेंगे: अनुराग

Haryana Utsav

हरियाणा बोर्ड का अजब इंसाफ: दृष्टि बाधित सुप्रिया को गणित के पेपर में मिले थे 100 में से सिर्फ 2 अंक, 5000 रुपए खर्च कर री-चैकिंग कराई तो आ गए पूरे 100

Haryana Utsav
error: Content is protected !!