Gohana

जसवीर दोदवा बने डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती कार्यक्रमों के प्रदेश कमेटी के सह संयोजक 

हरियाणा उत्सव, गोहाना (भंवर सिंह)
भाजपा के सोनीपत जिले के पूर्व अध्यक्ष जसवीर दोदवा को पार्टी ने नई जिम्मेदारी सौंपी हैं। भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के लिए भाजपा ने कमेटी बनाई है। इस कमेटी में जसवीर दोदवा को सह संयोजक नियुक्त किया है।
जसवीर दोदवा ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती प्रदेशभर में मनाई जाएगी। 13 से 25 अप्रैल तक अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों को सफल बनाना हमारी मुख्य जिम्मेदारी रहेगी। उन्होंने जिम्मेदारी दिए जाने पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, मुख्यमंत्री नायब सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली का आभार व्यक्त किया है। इससे पहले जसवीर दोदवा को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी रही है। संगठन और पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रियता से कार्य करते हैं। जिसके चलते पार्टी ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी है। उन्होंने कहा कि अपनी जिम्मेदारी को निष्ठापूर्वक निभाएंगे।

Related posts

कांग्रेस की हालात बिना सेनापति की सेना जैसी- रणजीत सिंह

Haryana Utsav

एक प्रतिशत लोगों का 57 प्रतिशत धनसंपदा पर कब्जा:बिरेंद्र सिंह

Haryana Utsav

जय बालाजी स्पोर्टस अकादमी के दो खिलाड़ी सेना में चयनित

Haryana Utsav
error: Content is protected !!