Gohana

जजपा की हवा बनाओ, हवा बनेगी तो राज आपका आएगा: अजय चौटाला

मजबूत संगठन से बनती है सरकार मिशन दुष्यंत 2024 के लिए कमर कस ले कार्यकर्ता
हरियाणा उत्सव, गोहाना (भंवर सिंह)
जजपा पार्टी सुप्रिमो अजय चौटाला ने कहा कि देवीलाल की नीतियों का अनुसारण करते हुए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा ग्रामीण आंचल को सशकत बनाया जा रहा है। सरकार ने अनेकों जनसेवाओं को शुलभ बनाया और महिलाओं का सम्मान बढाया। महिलाओं को पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत हिस्सादारी कर महिलाओं का मान बढाया। अपने संगठन को मजबूत बनाएं, मजबूत संगठन से ही आपकी सरकार बनेगी। अजय चौटाला गांव बरोदा में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व हलका प्रधान शीलू खासा ने की।
अजय चौटाला ने कहा कि आपके सहयोग और प्रयास से पार्टी को दस सीट जीताई और राज में हिस्सेदारी बनाई। इस दौरान बहुत से जनहित और विकास के कार्य किए। संगठन को मंजबूत करने के लिए एक बूथ एक योद्धा एवं एक बूथ एक सखी की नियुक्ति की गई है। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का काम करें। इससे पार्टी की हवा बनेगी और मिशन दुष्यंत 2024 को पूरा करके सरकार बनाने का काम करेंगे।

चौटाला ने कहा कि मुख्य विपक्षी कांग्रेस पार्टी कई गुटों में बंटी हुई है। कांग्रेस दस साल से पार्टी का संगठन भी नहीं खडा कर पाई है। आज कांग्रेस नेताओं को प्रदेश हितों का ख्याल नहीं करके खुद के हित को साधने में लगे हुए हैं।
प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह ने कहा कि सौ साल से पूरानी पार्टी कांग्रेस का प्रदेश में आज क्या हाल है वह किसी से छुपा नहीं है। प्रदेश में पिछले कई सालों में कांग्रेस द्वारा तीन प्रदेश अध्यक्ष बदले गए। लेकिन आजतक उनका संगठन बन नहीं पाया। दूसरी तरफ हमारी पार्टी जजपा ने छह साल में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव मजबूती से लडे। हमने अपने संगठन को राष्ट्रीय स्तर से बूथ स्तर तक पदााधिकारियों की नियुक्ति करके सशक्त बनाया है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी संगठन मजबूती के लिए फिल्ड में उतरकर पार्टी की नीतियों का वख्यान करें और पार्टी संगठन को ताकत दे। इस मौके पर जजपा जिला अध्यक्ष राज सिंह दहिया, पूर्व विधायक रमेश खटक, भूपेंद्र मलिक, कार्यक्रम आयोजकर्ता शीलू खासा, रजनी मलिक, राजू विरमानी, जिला प्रेस प्रवक्ता जोनी लठवाल, बलजीत मलिक, सुरेंद्र मलिक, ओमप्रकाश रसोई, संदीप गहलावत, जुगतीराम बैरागी, हवा सिंह वर्मा, निर्मला मोई, किरण भाटिया, राममेहर राठी, अशोक मोर, दीपक नरवाल, रितेश शर्मा, अजमेर मलिक, सिंकंदर गंगाणा, बबलू वाल्मीिक, अनिल धनाना, पालेराम श्योराण, आदि मौजूद रहे। *

Related posts

उपचुनाव में गठबंधन का प्रत्याशी भारी मतों से जीत दर्ज करेगा-ऋषिपाल

Haryana Utsav

एक्साइज इंस्पेक्टर का परिणाम घोषित करने की मांग।

Haryana Utsav

जानिए: भारतीय महिला होकी टीम की मुख्य खिलाड़ी मोनिका मलिक के बारे में

Haryana Utsav
error: Content is protected !!