September 21, 2026
Gohana

गोहाना में धूमधाम से बनाया 75वां गणतंत्र दिवस

गोहाना में गणतंत्र दिवस समारोह में स्कूलों के बच्चों ने मचाई धूम
विद्यार्थियों ने देशभक्ति के गीतों पर पेश की प्रस्तुतियां
चौधरी देवीलाल चीनी मिल, वन विभाग, नगर परिषद सहित आठ तरह की झाकी निकाली गई।
बेहतर सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ पहले स्थान पर रहा नालंदा इंटरनेशनल स्कूल
रामचंद्र जांगडा ने कहा कि निवेसकों की पहली पंसद बना हरियाणा

हरियाणा उत्सव, गोहाना: (प्रीति सिंघल)
गोहाना शहीद मदनलाल धींगडा स्टेडिय में गणतंत्र दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगडा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने सर्व प्रर्थम शहीद चौक पर शहीदों को पुष्प अर्पित किए और उन्हें नमन किया। उसके बाद स्टैडियम में तिरंगा झंडा पहराया। उनके साथ गोहाना एसडीएम आशीष वशिष्ठ, गोहाना डीसीपी भारती डबास, चेयरपर्सन रजनी विरमानी, नायब तहसीलदार डॉ प्रमोद कुमार रहे।

रामचंद्र जांगडा ने अपने संबोधन में कहा कि हम 75वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। यह सोभाग्य हमें प्राप्त हुआ है। देश को आजादी दिलान के लिए हजारों ज्ञात अज्ञात क्रांतिकारियों अपना बलिदान दिया है। शहीदों के बलिदान के कारण आज हम आजादी की हवा में सांस ले रहे हैं। प्रदेश में बिना भेदभाव के विकास किया है। प्रदेश में सभी के पहचान पत्र बनाए हैं। किसानों की फसल के पैसे एक क्लिक से उनके बैंक खाते में पैसे पहुंच जाते हैं। मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल से किसानो को फायदा पहुंच रहा है। आज हरियाणा निवेसकों की पहली पसंद बना है। प्रदेश में पारदर्शिता से नौकरियां दी है। कच्चे कर्मचारियों को ठेकेदारों के चुंगल से निकाला है और उनके लिए हरियाणा विकास कौशल निगम बनाया। बीस किलोमीटर की दूरी पर एक कॉलेज बनाया गया है। पंचायत राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत की भागीदारी तय की गई है। प्रदेश का हर जिला राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड गया है। जिससे प्रदेश के सभी जिलोंका विकास होगा। केंद्र सरकार द्वारा काफी परियोजनाएं चलाई गई हैं। इन परियोजनाओं से प्रदेश का विकास होगा। हमें आने वाली पीढियों के लिए बेहरत भविष्य के लिए कार्य करना होगा।

Related posts

बिजली की किल्लत से परेशान लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

Haryana Utsav

एसकेएस गोहाना की टीम ने आक्रोश रैली के लिए निमंत्रण दिया

Haryana Utsav

गांव आहुलाना में गाजे-बाजे के साथ निकाली कलश यात्रा

Haryana Utsav
error: Content is protected !!