Gohana

अरुण निनानिया ने गोहाना विधानसभा से चुनावी डंका बजाया

अरुण निनानिया ने निकाली भारी तिरंगा यात्रा
हरियाणा उत्सव, गोहाना
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर गोहाना नगर परिषद चेयरमैन के पूर्व प्रत्याशी अरुण निनानिया ने युवाओं के साथ मिलकर तिरंगा यात्रा निकाली। सभी युवा सोनीपत रोड स्थित नई सब्जी मंडी में एकत्रित हुए। युवाओं ने अरुण निनानिया को फुल माला पहनाकर स्वागत किया।
अरुण निनानिया ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस ने देश आजाद कराने में अहम भूमिका निभाई है। शहीदों के कारण आज हम आजादी की सांस ले रहे हैं। समस-समय पर अपने शहीदों को याद करना चाहिए। मैने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौक पर गोहाना विधानसभा से चुनाव की शुरूआत कर दी है। आज हजारों मोटरसाइकिलों के साथ शहर के विभिन्न चौकों से होते हुए तिरंगा यात्रा निकाली गई है। चौकों पर लगी महापुरुषों की प्रतिमाओं को नमन कर पुष्प अर्पित किए। यात्रा में सभी युवाओं के हाथों में तिरंगे झंडे थे। शहर में शांतिप्रिय ढंग से यात्रा सोनिपत रोड पर यात्रा का समापन किया।

Related posts

कथूरा खंड अंत्योदय मेला: पात्र लोगों के लिए सवा करोड रुपये की मंजूरी

Haryana Utsav

एक प्रतिशत लोगों का 57 प्रतिशत धनसंपदा पर कब्जा:बिरेंद्र सिंह

Haryana Utsav

कोविड-19 पर आधारित प्रदर्शनी में छात्राओं ने प्रस्तुत किए माडल

Haryana Utsav
error: Content is protected !!