GohanaHaryanaLatest NewsSonipat

हाईवोल्ट ड्रामा के बाद प्राचार्य सीमा की छुट्टी और सुमन को मिला चार्ज

हाईवोल्ट ड्रामा के बाद प्राचार्य सीमा की छुट्टी और सुमन को मिला चार्ज

हरियाणा उत्सव; गोहाना:

गोहाना में बरोदा रोड स्थित बाल भारतीय विद्यापीठ में मैनेजमेंट द्वारा अपना प्रतिनिधि नियुक्त करना प्राचार्य सीमा श्योराण को को रास नहीं आया। प्रतिनिधि की नियुक्ति पर सोमवार को स्कूल में हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। इसके बाद स्कूल प्रबंधन समिति ने श्योराण की छुट्टी कर दी गई और उनकी जगह सुमन कौशिक को चार्ज सौंप दिया गया।
गोहाना मे बाल भारती विद्यापीठ में सीमा श्योराण प्राचार्य थीं। चार दिन पहले मैनेजमेंट द्वारा स्कूल में अपनी तरफ से सुमन कौशिक को प्रतिनिधि नियुक्त कर दिया गया। मैनेजमेंट का यह फैसला श्योराण को रास नहीं आया। उन्होंने तर्क दिया कि उनको विश्वास में नहीं लिया गया। सोमवार को श्योराण के समर्थन में अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने विद्यालय के गेट पर पहुंच कर हंगामा किया। इस पर पुलिस को बुलाया गया। बीईओ आनंद शर्मा भी पहुंचे। इस घटना के बाद स्कूल प्रबंधन द्वारा सीमा श्योराण की छुट्टी कर दी गई। उनकी जगह कौशिक को कार्यवाहक प्राचार्य की नियुक्ति दे दी गई।

Related posts

कोविड-19 पर आधारित प्रदर्शनी में छात्राओं ने प्रस्तुत किए माडल

Haryana Utsav

सरकार आने पर शिक्षित युवाओं को नौकरी देंगे, चाहे मुझे फांसी टूटना पड़े-चौटाला

Haryana Utsav

गोहाना बार एसो. के अध्यक्ष बने वेद प्रकाश शर्मा और भूपेंद्र मान उपाध्यक्ष

Haryana Utsav
error: Content is protected !!