GohanaHaryanaSonipat

धरने पर बैठे दिव्यांग भी उतारेंगे बरोदा उपचुनाव में अपना प्रत्याशी

फोटो- उपमंडलीय परिसर के सामने धरने पर बैठे दिंव्याग।
धरने पर बैठे दिव्यांग भी उतारेंगे बरोदा उपचुनाव में अपना प्रत्याशी

-दिव्यांगों का धरना 39वें दिन भी जारी रहा
हरियाणा उत्सव, गोहाना
भारतीय आसकत जन कल्याण समिति व दिव्यांग कल्याण एकता सोसायटी के बैनर तले अपनी मांगों को लेकर सोनीपत रोड स्थित उपमंडल के सामने अनिश्चितकालीन धरना 39वें दिन भी जारी रहा। दिव्यागों ने बरोदा उपचुनाव में अपना प्रत्याशी उतारने का प्रस्ताव पास किया। धरने की अध्यक्षता सोसायटी के महासचिव विजय खोखर ने की।
उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को लेकर पिछले 39 दिन से धरना दे रहे हैं। सरकार हमरी मांगों की तरफ ध्यान नही दे रही है। सभी दिव्यांगों ने बरोदा उपचुनाव में अपना प्रत्याशी उतारने का फैसला लिया है। दिव्यांगों की तरफ से प्रवीण कुमार उनका प्रत्याशी होगा। दिव्यांगों ने प्रवीण कुमार को बरोदा उपचुनाव में प्रत्याशी बनाने का प्रस्ताव पास किया। इस मौके पर गुलाब ढाका, सुनील न्यात, बबलू बडौता, कृष्णा न्यात, चांदराम बडौता आदि मौजूद रहे।

Related posts

दवाओं की कालाबाजारी का केस नहीं लड़ेंगे गोहाना बार के वकील- अजय लठवाल

Haryana Utsav

निर्माण सामग्री खरीदने के लिए खंड स्तर लगाए जा सकेंगे टेंड

Haryana Utsav

कथूरा पंचायत समिति  में महिलाओं के लिए 15 में से 7 वार्ड किये गये आरक्षित

Haryana Utsav
error: Content is protected !!