GohanaHaryanaSonipat

जर्जर चिड़ाना-शामड़ी संपर्क मार्ग बनाने की मांग, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

फोटो- चिड़ाना-शामड़ी मार्ग बनाने की मांग करते हुए ग्रामीण।

जर्जर चिड़ाना-शामड़ी संपर्क मार्ग बनाने की मांग, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

हरियाणा उत्सव, गोहाना
गांव चिड़ाना से शामड़ी संपर्क मार्ग की हालत जर्जर हो चुकी है। ग्रामीणों को आनेजाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को ग्रामीणों ने मार्ग बनाए जाने की मांग को लेकर संबधिति विभाग व सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और जल्द से जल्द मार्ग बनाने की मांग की।
ग्रामीण सतपाल खोखर, सुनील कुमार, राजू, राजेश, इंद्रपाल, हेमराज, प्रमिल आदि ने कहा कि पिछले कई वर्षों से चिड़ाना से शामड़ी जाने वाला मार्ग की हालत खस्ता पड़ी है। मार्ग में जगह-जगह गढ्ढे बने हुए हैं। ग्रामीणों को आनेजाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शामड़ी से खानपुर मार्ग खराब है। चिड़ाना-शामड़ी के ग्रामीणों को ईलाज के लिए बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में जाने के लिए कई किलोमीटर का सफर तय करना पडता है। मेडिकल में जाने के लिए चिड़ाना से शामड़ी का रास्ता छोटा है और वही रास्ता टुटा पड़ा है। ग्रामीणों ने कई बार मंत्रियों से मार्ग बनाने की मांग की जा चुकी है। उसके बाद भी मार्ग नही बनाया जा रहा।

Related posts

सोनीपत में अगले सप्ताह के भीतर नई सीवर लाइन डालने का होगा काम शुरू

Haryana Utsav

किसानों ने बुराड़ी जाने से किया इनकार, शाम चार बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

Haryana Utsav

सोनीपत: पहली बैठक में करीब 71 करोड़ 91 लाख रूपये के विकास कार्यों को मंजूरी

Haryana Utsav
error: Content is protected !!