GohanaHaryanaSonipat

बर्खास्त पीटीआई-सीएम से बातचीत सकारात्मक नहीं रही तो तेज होगा आंदोलन

बर्खास्त पीटीआई-सीएम से बातचीत सकारात्मक नहीं रही तो तेज होगा आंदोलन

हरियाणा उत्सव,गोहाना

बर्खास्त पीटीआई अपनी बहाली की मांग को ले कर 111 दिन से उपमंडलीय परिसर के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। बर्खास्त पीटीआई की 6 अक्टूबर को मुख्यमंत्री से बैठक है। बैठक में मुख्यमंत्री से बातचीत सकारात्मक नहीं रही तो आंदोलन को तेज कर दिया जाएगा। धरने की अध्यक्षता मनोज कुमार ने की और मंच संचालन साहब सिंह ने किया।
क्रमिक अनशन पुरुषों में योगेन्द्र और प्रवीण, महिलाओं में राजबाला और अनिता ने किया। शाम के समय चारों शिक्षकों को जूस पिला कर उनका अनशन समाप्त करवाया। दलबीर सिंह, सतबीर सिंह, मनोज कुमार और विकास मलिक ने कहा कि मुख्यमंत्री से बैठक 1 अक्तूबर को होनी थी, लेकिन बिना कोई वजह बताए इसे 6 अक्टूबर पर टाल दिया। 6 अक्टूबर को सकारात्मक बातचीत की उम्मीद करते हैं। उसके बाद आंदलोन की रणनीति बना कर आंदोलन का स्वरुप तैयार किया जाएगा। इस मौके पर रजनीश, दीपक दहिया, नवीन, अमरजीत, सुभाष, मोनिका, संगीता, पूनम, सुदेश, रेखा आदि मौजूद रहे।

Related posts

इनहांसमेंट के नाम पर सेक्टरवासियों को लूट रही सरकार

Haryana Utsav

जर्जर चिड़ाना-शामड़ी संपर्क मार्ग बनाने की मांग, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

Haryana Utsav

कार में एमबीबीएस के तीन छात्र जिंदा जले, तीन गंभीर

Haryana Utsav
error: Content is protected !!