Gohana

Education-गोहाना के गीता विद्या मंदिर स्कूल में महात्मा बुद्ध का किया स्मरण

गोहाना के गीता विद्या मंदिर स्कूल में महात्मा बुद्ध का किया स्मरण

हरियाणा उत्सव, गोहाना

विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित गीता विद्या मंदिर स्कूल गोहाना में 23 मई 2024 को बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर भगवान बुद्ध का स्मरण किया गया। आचार्य भैया/बहनों व विद्यार्थियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
कक्षा 10वीं के छात्र रवि ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वैशाख शुक्ल पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा या पीपल पूर्णिमा कहा जाता है। प्रत्येक माह की पूर्णिमा जगत के पालनकर्ता श्री हरि विष्णु भगवान को समर्पित होती है। इसी दिन भगवान बुद्ध की जयंती और परिनिर्वाण दिवस भी बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। बुद्ध पूर्णिमा के दिन बोधगया में दुनियाभर से बौद्ध धर्म मानने वाले आते हैं। यश सांगवान ने प्रश्नोत्तरी भी करवाई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्राचार्य श्री अश्वनी कुमार ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि गौतम बुद्ध कहते थे कि चार आर्य सत्य की सत्यता का निश्चय करने के लिए अष्टांग मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। जिसमें सम्यक दृष्टि, संकल्प, वाक्, काम, जीविका, प्रयास, स्मृति और समाधि है। ये मानव धर्म के लिए सर्वश्रेष्ठ मार्ग है। इसी कारण विद्यार्थी जीवन में ही हम इन मार्गों का अनुसरण करना सीखते है। ये मार्ग हमें उद्देश्यपूर्ण जीवन जीने के लिए प्रेरित करते हैं। यह केवल भारत में ही नहीं अपितु अन्य देशों में भी मनाई
जाती है। कार्यक्रम का संचालन विवेकानंद सदन की ओर से किया गया।
इस अवसर पर समस्त आचार्य भैया-बहन उपस्थित रहे।

Related posts

गांव आहुलाना में 9 मई सोमवार को लेगा अंत्योदय मेला

Haryana Utsav

कांग्रेसी विधायकों ने जिले के लिए मांगी पर्याप्त आक्सीजन

Haryana Utsav

टैक्स फ्री उत्पादों व सेवाओं पर जीएसटी लगाने पर एसोसिएशन ने किया रोष प्रकट

Haryana Utsav
error: Content is protected !!