GohanaHaryana

हउ-किसने कहा रामलला मंदिर परिसर में बनेगा भगवान वाल्मीकि भव्य मंदिर

हिंदू एकता का प्रेरणा स्त्रोत बनेगा गोहाना का वाल्मीकि मंदिर-आलोक
-किसने कहा रामलला मंदिर परिसर में बनेगा भगवान वाल्मीकि आश्रम

हरियाणा उत्सव,गोहाना:

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि आजाद भारत का संविधान डॉ. भीम राव अंबेडकर ने लिखा , जो एक अनुसूचित जाति से संबंध रखते थे। उन्होंने देश के सभी नगारिकों को सम्मानता का अधिकार के लिए संविधान में नियम लिखे। उनके अनुसार अभी देश में राजनीति स्तर पर तो सम्मानता मिली है, लेेकिन अभी आर्थिक, शैक्षणिक और स्वास्थ्य की सम्मानता भी आनी बाकी है। उन्होंने सम्मानता के अधिकार के लिए सत्यग्रह चलाया। उन्होंने कहा था कि सम्मानता की लडाई दलितों की नही बल्कि पूरे हिंदू धर्म की लडाई है। हिंदू धर्म के मानने वालों ने एकजुट होकर सम्मानता के लिए संर्घष करना होगा। वह बरोदा रोड स्थित भगवान वाल्मीकि आश्रम में आयोजित समरसत्ता कार्यक्रम में बतौर मुख्याथिति के रूप में पहुंचे थे।

उन्होंने कहा कि बाहरी शक्यिां हिंदू धर्म को बांटने के लिए सडयंत्र रच रही हैं। गोहाना का वाल्मीकि आश्रम हिंदू धर्म की एकता का प्रतिक बनेगा। यहां से लोग हिंदू धर्म की एकता की प्रेरणा लेंगे। भगवान वाल्मीकि ने राम का परिचय करवाया है। आयोद्धया में श्रीराम मंदिर परिसर में भगवान वाल्मीकि का भव्य मंदिर बनेगा। गोहाना वाल्मीकि आश्रम में गोहाना का सबसे बडा समरसत्ता सभागार बनेगा। वाल्मीकि समाज जागरूक हो रहा है। इस कार्यक्रम के बाद धर्मांतरण पर अंकुश लगेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता भगवान वाल्मीकि त्रिकालदर्शी सोसायटी के अध्यक्ष दीपक आदित्य ने संयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विहिप के प्रांतीय उपाध्यक्ष पवन कुमार ने की। विहिप के केंद्रीय महामंत्री डॉ सुरेंद्र जैन, राजेश गोयल, नंबरदार अजीत, प्राण रत्तनाकर, समाज सेवी रमेश देहराज, संजय, प्रदीप, प्रवीन कुमार, संदीप कुमार, बलवान, बिट्टू आहुलाना, प्रदीप आहुलाना आदि मौजूद रहे।

Related posts

पत्रकारों का दल अंतरराज्यीय बौद्धिक पत्रकारिता कार्यशाला से लौटा

Haryana Utsav

मुंडलाना सीएचसी के शिविर में 110 लोगाों के स्वास्थ्य को जांचा

Haryana Utsav

जजपा की हवा बनाओ, हवा बनेगी तो राज आपका आएगा: अजय चौटाला

Haryana Utsav
error: Content is protected !!