Gohana

अंधविश्वास के झांसे में न फंसे, देश के वैज्ञानिकों पर भरोसा रखें-बाबा मनशाह

– अंधविश्वास के झांसे में न फंसे, भगवान वाल्मीकि का स्मरण करें-

हरियाणा उत्सव, बीएस बोहत

 गोहाना: धर्म गुरु बाबा बनशाह ने कहा कि महामारी का दौर चला हुआ है। कोरोना महामारी से बचने के लिए किसी अंधविश्वास में न फंसे। अंधविश्वास आपके जीवन पर भरी पड़ सकता है। हमारे वैज्ञानिकों का विश्व में डंका बजता है। हमारी चिकित्सा सेवाओं पर भरोसा रखें और सुबह-शाम भगवान वाल्मीकि का स्मरण करें। वह बरोदा रोड स्थित भगवान वाल्मीकि आश्रम में पहुंचे थे।

धर्मगुरु बाबा मनशाह महाराज
धर्मगुरु बाबा मनशाह महाराज

भगवान वाल्मीकि ने सदियों पूर्व ही रामायण काव्य लिख दिया था। वह प्रत्येक युग में मौजूद हैं। उनकी मौजूदगी हमेशा महसूस की जा सकती है। मन को शांत कर भगवान वाल्मीकि के चरणों में ध्यान लगाने से आपको मानसिक बल मिलेगा। मानसिक रूप से मजूबत व्यक्ति प्रत्येक बीमारी को हरा सकता है। बीमार व्यक्ति के लिए दवा और दुआ दोनों काम करती हैं। दवा के बिना भी काम नहीं चलेगा। कोरोना महामारी में सरकार द्वारा दिए गए दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिए। तभी हम कोरोना महामारी को हरा सकते हैं। इस मौके पर भगवान वाल्मीकि त्रिकालदर्शी सोसायटी के प्रधान दीपक कुमार, बिट्टू आहुलाना, प्रदीप कुमार, शांति देवी, अशोक पवांर, नंबरदार अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

Related posts

गोहाना बार एसोसिएशन का 17 दिसंबर को होगा चुनाव, नामांकन प्रक्रिया शुरू

Haryana Utsav

आहुलाना चीनी मिल को केंद्र सरकार से मिला सम्मान पत्र

Haryana Utsav

कांग्रेस ने बरोदा हलके में विकास कार्यों की अनदेखी की- प्रीतम खोखर

Haryana Utsav
error: Content is protected !!