Gohana

गांव बरोदा के खिलाडिय़ों ने जीते रजत पदक, ग्रामीणों ने किया सम्मानित

गांव बरोदा के खिलाडिय़ों ने जीते रजत पदक, ग्रामीणों ने किया सम्मानित
हउ, गोहाना:

झारखंड की राजधानी की राची में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर ग्रीको रोमन कुश्ती में गांव बरोदा मोर के संदेश रजत पदक और मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय बोटिंग प्रतियोगिता में बरोदा मोर के ही राहुल ने रजत पदक जीता है। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। ग्रामीणों ने दोनों खिलाडिय़ों को फूलमाला व नोटों की माला पहनाकर सम्मानित किया।
ग्रामीण मंजू मोर ने बताया कि अलग-अलग प्रदेशों में खेल प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। जिसमें बरोदा मोर के संदेश और राहुल ने रजत पदक अपने नाम किए हैं। दोनों खिलाडिय़ों ने पदक जीतकर अपना व गांव का नाम रोशन किया है। शुक्रवार को गोहाना में सोनीपत रोड स्थित सिंचाई विभाग के विश्राम गृह से स्वागत जुलूस शुरू किया गया। दोनों खलाडिय़ों को खुली जीप में बैठाकर डीजे के साथ स्वागत जुलूस गोहाना के विभिन्न चौकों से होते हुए गांव बरोदा मोर तक पहुंचा। दोनों खिलाडिय़ों को सम्मानित करने के लिए भाजपा नेता उमेश शर्मा, ग्रामीण भोकर पहलवान, बाबा धर्मनाथ, विजय पहलवान, वीरेंद्र मोर, विकास मोर, अधिवक्ता प्रवेश मोर, जीतेंद्र कुमार, रणधीर मोर, जोगेंद्र, जयभगवान, अमित, सतीश, अनील आदि पहुंचे।

Related posts

गलत ई-गिरदावरी करने पर पटवारी को किया निलंबित

Haryana Utsav

कथूरा खंड अंत्योदय मेला: पात्र लोगों के लिए सवा करोड रुपये की मंजूरी

Haryana Utsav

यश मल्होत्रा का परिवार मौत के साए में रहने को मजबूर

Haryana Utsav
error: Content is protected !!