Gohana

-श्रद्धालुओं ने दादा गोसाई मंदिर के तालाब में लगाई श्रद्धा की डुबकी

Dada Gosai

 दादा गोसाई मंदिर में भव्य मेले का आयोजन किया

 हरियाणा उत्सव, गोहाना

गांव बरोदा व आहुलाना की सीमा पर स्थित दादा गोसाई मंदिर में मेले का आयोजन किया गया। मेले के दौरान श्रद्धालुओं ने दादा गोसाई मंदिर में चूरमा और दूध का प्रसाद चढ़ाया और मन्नत मांगी। मेले के दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने मेले में जमकर खरीदारी की। श्रद्धालुओं ने मंदिर के बाबा भूपा नंद से आशीर्वाद लिया।

भादवे की दोज पर प्रतिवर्ष दादा गोसाई मंदिर में मेले का आयोजन किया जाता है। यहां पर बाबा गोसाई ने तप किया था। पशुओं में सुख और समृद्धि की कामना के साथ ग्रामीण मात्था टेकने आते हैं। मंदिर के पास तालाब भी है। तालाब में स्नान करने से चर्म रोग खत्म होते हैं और मन को शांति मिलती है।

यहां पर आसपास गांव के हजारों श्रद्धालु मन्नत मांगने आते हैं। मन्नत पूरी होने पर चूरमा, दूध और खीर का प्रसाद चढ़ाया जाता है। मेले के दौरान रागनी कंपिटीशन और रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस मौके पर जगबीर खासा, संजय खासा, मलिकराज मलिक, कृष्ण खासा, हर्ष खासा, गगनदीप खासा, सुदेश खासा आदि ने मत्था टेका।

Related posts

भाजपा एससी आरक्षण में अन्य जातियों को शामिल कर प्रदेश के एससी वर्ग को कर रही नुकसान-राठी

Haryana Utsav

कृषि विभाग ने खेत से मिट्टी के सैंपल लेने की ट्रेनिंग दी

Haryana Utsav

सहायक प्रोफेसर के धरने के समर्थन में आए एसकेएस कर्मचारी

Haryana Utsav
error: Content is protected !!