Gohana

Brucella: पशुओं के गर्भपात से बचाएगा बुरसेला का टीका

Bursela

चार से आठ माह की बछिया व कटिया को लगेंगे बुरसेला के टीके

हरियाणा उत्सव, गोहाना/ बीएस बोहत

दुधारु पशुओं के गर्भावस्था के अंतिम तिमाही में गर्भपात की बीमारी से बचने के लिए पशुपालन विभाग द्वारा टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान के तहत बुरसेला के टीके लगाए जाएंगे। यह अभियान गोहाना के तीनों में चलाया जाएगा।

विभाग के अधिकारियों के अनुसार दुधारु पशुओं में 4 से 8 माह की उम्र की कटिया और बछिया को ब्रुसेल्ला के टीके लगाए जाएंगे। बुरसेला टीका लगने के बाद जब पशु गर्भधारण करने की अवस्था में पहुंच जाता है तो गर्भपात की स्थिति पैदा नहीं होगी। इसके साथ ही पुश की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी। अभियान की शुरूआती दौर में अस्पताल में टीके लगाए जाएंगे। उसके बाद गांव-गांव जाकर बछिया और कटिया को टीके लगाए जाएंगे। टीका लगवाने के लिए गांव-गांव जाकर पशुपालकों को जागरूक किया जाएगा। गोहाना में बुरसेला की करीब 7200 डोज पहुंची है। गर्भपात की बीमारी से पशुपालक बहुत परेशान थे। टीके लगने से पशुपालकों को फायदा होगा।
–
विभागीय स्तर पर पशुओं में असमय में ही पशु गर्भपात रोकने के लिए टीका लगाया जाएगा। इस बीमारी के लिए बुरसेला का टीका कारगर है। बुरसेला का टीका करीब 7200 डोज पहुंची हैं।

डा. जगदीश, इंचार्ज, पशु अस्पताल, गोहाना
-डा. जगदीश, इंचार्ज, पशु अस्पताल, गोहाना

Related posts

हउ-किसने कहा रामलला मंदिर परिसर में बनेगा भगवान वाल्मीकि भव्य मंदिर

Haryana Utsav

अंबेडकर भवन समिति ने मनाया संविधान दिवस

Haryana Utsav

कोच राजेश मलिक ने होकी के खिलाड़ी सुमित मलिक को किया सम्मानित

Haryana Utsav
error: Content is protected !!