Gohana

कथूरा खंड अंत्योदय मेला: पात्र लोगों के लिए सवा करोड रुपये की मंजूरी

Mela

कथूरा खंड के अंत्योदय मेले में आए 260 आवेदन

– मेले में पात्र लोगों के लिए सवा करोड रुपये की मंजूरी

हरियाणा उत्सव/ बीएस बोहत

गोहाना: गांव आहुलाना के ग्राम सचिवालय में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत एक दिवसीय अंत्योदय मेले का आयोजन किया। एसडीएम आशीष वशिष्ठ के नेतृत्व में मेले का आयोजन किया गया। यह मेला खंड कथूरा के अंतर्गत गांव के ग्रामीणों के लिए आयोजित किया गया था। मेले का उद्देश्य मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत वार्षिक कम आय वाले परिवारों का जीवन स्तर ऊपर उठाना है। मेले में करीब 260 लोगों ने आवेदन किए। जिसमें से करीब 150 लोगों के लिए करीब एक करोड 21 लाख रुपये का प्रोविजनली ऋण की मंजूरी मिल चुकी है।

एचसीएस एवं बीडीपीओ द्विज़ा गठवाल ने बताया कि कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत जिन परिवारों की वार्षिक आय एक लाख 80 हजार रुपये से कम है। उन परिवारों को रोजगार देना व स्वरोजगार शुरू कराने के लिए मेले का आयोजन किया गया है। मेले में 18 विभागों की अलग-अलग टेबल लगाई गई। मेले में करीब 260 लोगों ने आवेदन किए। जिसमें से करीब 150 लोगों के आवेदन स्वीकार किए गए। बकाया को विभिन्न विभागों द्वारा रोजगार के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। 150 लोगों का विभिन्न विभागों के माध्यम से स्वरोजगार शुरू कराया जाएगा। इसके लिए एक करोड 21 लाख रुपये की मंजूरी हो चुकी है। सबसे अधिक 83 लोगों ने पशुपालन के लिए आवेदन किए हैं। इस मौके पर जिला बैंक अधिकारी तुलाराम, बीडीपीओ सहायक जितेंद्र मलिक, समाज शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी सुरेंद्र पुनिया, ग्राम सचिव प्रदीप हुड्डा, अमित कुमार, प्रदीप नरवाल आदि मौजूद रहे।

Related posts

सोनीपत जिले की सभी सीटों को जीतकर सीएम की झोली में डालेंगे: जसबीर दोदवा

Haryana Utsav

रबी की फसलों के बारे में जाने

Haryana Utsav

बरोदा उपचुनाव- चुनावी ड्यूटी से नदारद अधिकारियों को जारी किए  नोटिस

Haryana Utsav
error: Content is protected !!